कोटा

सूने मकान में चोरी, परिजन गए हुए थे जयपुर

थाना मथुरा गेट अंतर्गत जघीना गेट के पास सोमवार रात अज्ञात जने एक सूने मकान से नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह हुई, जब पड़ोस में रहने वाले मकान मालिक के भाई ने गेट का ताला टूटा देखा। परिजन कार्यक्रम में जयपुर गए हुए थे। सूचना पर थाना मथुरा गेट पुलिस पहुंची और घटना की जानका
less than 1 minute read
• •
Jun 07, 2017
Feature image

थाना मथुरा गेट अंतर्गत जघीना गेट के पास सोमवार रात अज्ञात जने एक सूने मकान से नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह हुई, जब पड़ोस में रहने वाले मकान मालिक के भाई ने गेट का ताला टूटा देखा। परिजन कार्यक्रम में जयपुर गए हुए थे। सूचना पर थाना मथुरा गेट पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली।


जघीना गेट स्थित जवाहरलाल पुत्र उम्मेदीलाल जैन का मकान है। वह जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पत्नी के साथ गए हुए थे। उनके बच्चे अलवर में पढ़ते हैं। रात में अज्ञात जने दरवाजे का ताला तोडकऱ अंदर घुस आए और यहां कमरों के ताले तोड़ कर सामान चोरी किया।


अज्ञात जनों ने अलमारी खोल कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व करीब 70 हजार रुपए, एटीएम कार्ड, चेक और नई बाइक चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। पड़ोस में रहने वाले उनके छोटे भाई टहलने जा रहे थे। मकान का ताला टूटा देख उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जिस पर उन्होंने चोरी की सूचना दी।


तसल्ली से की चोरी


मकान खाली होने से अज्ञात जनों ने आराम से एक-एक कमरे की तलाशी ली और सामान को चोरी कर ले गए। कमरे में सिगरेट व ताश पत्ते भी पड़े मिले हैं, जिससे मालूम होता है कि वह यहां कुछ देर रूके भी थे। उधर, सूचना पर सुबह मकान मालिक की पत्नी व बच्चा घर पहुंच गया और चोरी हुए सामान की जानकारी ली।
Published on:
07 Jun 2017 11:38 am