17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota News: महिला के साथ सरेआम बदसलूकी करने वाला ASI सस्पेंड, बारां एसपी ने की कार्रवाई

कोटा में निजी अस्पताल के बाहर महिला के साथ कथित बदसलूकी और गाली-गलौज के मामले में एएसआई अरविंद सिंह हाड़ा को निलंबित कर दिया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बारां एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। बारां एसपी अभिषेक अंदासु ने कार्रवाई करते हुए एएसआई को सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू करवा दी है।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Kamal Mishra

•

Oct 17, 2026

ASI suspend

Kota: सस्पेंड एएसआई (फोटो-सोशल मीडिया)

कोटा। जिले में निजी अस्पताल के बाहर महिला के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और बदसलूकी करने के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सामने आने और पीड़ित दंपती की शिकायत के बाद कोटा सिटी एसपी ने बारां एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। इसके बाद बारां एसपी अभिषेक अंदासु ने आरोपी एएसआई अरविंद सिंह हाड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

मामला कोटा शहर में झालावाड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर का है। जानकारी के अनुसार, एक डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ अस्पताल आए थे। वहां से बाहर निकलते समय एएसआई अरविंद सिंह हाड़ा उनके पास पहुंचा और इशारा करने को लेकर सवाल करने लगा। डॉक्टर ने बताया कि वह एएसआई को नहीं जानते और अपनी पत्नी को दिखाने के लिए अस्पताल आए हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एएसआई ने डॉक्टर और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। डॉक्टर के अनुसार, एएसआई शराब के नशे में था और लगातार अभद्र व्यवहार कर रहा था। इस दौरान उसने महिला के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश भी की।

एसपी कार्यालय तक पहुंचा मामला, वीडियो के आधार पर कार्रवाई

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि एएसआई उनसे भी उलझ गया। उसने अपना नाम अरविंद सिंह हाड़ा बताते हुए लोगों को धमकाया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सामने आया। पीड़ित दंपती ने मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बना लिया था। उनके मुताबिक, महिला ने एएसआई को यह भी बताया कि उसके पिता पुलिस विभाग में हैं, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर अभद्र व्यवहार जारी रहा।

कार्रवाई के बाद दंपती ने नहीं दी लिखिति शिकायत

डॉक्टर के ससुर भी झालावाड़ में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। घटना के बाद उन्होंने भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। पुलिस अधिकारियों की ओर से निलंबन की कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद दंपती ने आगे लिखित शिकायत नहीं दी।

बारां में तैनात था एएसआई, कोटा में अटैच करने के आदेश

कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए बारां एसपी अभिषेक अंदासु को पत्र लिखा। उन्होंने बताया कि एएसआई अरविंद सिंह हाड़ा की तैनाती बारां जिले में है। रेंज आईजी के आदेश पर उसे कोटा सिटी पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। एएसआई को निलंबित करने का अधिकार बारां एसपी के पास होने के कारण कोटा पुलिस की ओर से संबंधित अधिकारी को पत्र भेजा गया। इसके बाद बारां एसपी ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच जारी है। अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह वीडियो भी देखें :