14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota Mandi Bhav: सोयाबीन-सरसों तेज, चीनी के भाव एक दिन में 150 रुपए बढ़े; सोना-चांदी में गिरावट

Kota Mandi Bhav: कोटा मंडी में कृषि जिंसों की बंपर आवक के बीच बाजार में तेजी और मंदी का मिला-जुला रुख रहा। सोयाबीन 200 रुपए और सरसों 100 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहे, जबकि धान गीला, चना और उड़द के भाव में गिरावट आई। किराना बाजार में चीनी ने एक दिन में 150 रुपए की छलांग लगाई। वहीं, कोटा सर्राफा बाजार में चांदी 6,500 रुपए फिसल गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Kamal Mishra

•

Oct 14, 2026

kota Mandi

Kota Mandi Bhav: मंडी के बाहर वाहनों की कतार (फोटो-पत्रिका)

कोटा। भामाशाहमंडी में बुधवार को कृषि जिंसों की बंपर आवक के बीच सोयाबीन और सरसों के भाव में तेजी दर्ज की गई, जबकि धान गीला, चना और उड़द में मंदी रही। मंडी में करीब 2.25 लाख कट्टे कृषि जिंसों की आवक हुई। नए सोयाबीन की आवक 80 हजार कट्टे रही। दूसरी ओर, किराना बाजार में चीनी के भाव एक ही दिन में 150 रुपए प्रति क्विंटल उछल गए और खाद्य तेलों में 40 रुपए प्रति टिन की तेजी रही। सर्राफा बाजार में इसके उलट सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 6,500 रुपए प्रति किलो टूट गई, जबकि जेवराती सोने में 1,000 रुपए की कमी आई।

कोटा की भामाशाहमंडी में बुधवार को करीब 2,25,000 कट्टे कृषि जिंसों की आवक हुई। इसमें धान की 80,000 कट्टे और लहसुन की करीब 6,000 कट्टे आवक शामिल रही। नए सोयाबीन की आवक भी 80,000 कट्टे दर्ज की गई। बंपर आवक के कारण मंडी परिसर में जगह कम पड़ गई। मंगलवार की देर रात से ही मंडी गेट के बाहर माल से भरे वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।

अनाज, दलहन और तिलहन के भाव

सभी भाव रुपए प्रति क्विंटल में हैं।

कृषि जिंसभाव
गेहूं मिल2,650–2,731
गेहूं एवरेज टुकड़ी2,730–2,800
गेहूं बेस्ट टुकड़ी2,800–2,875
धान (1509) नया3,000–4,101
धान (1847)3,400–3,950
सोयाबीन5,500–6,801
सरसों7,500–8,801
अलसी9,500–10,000
ज्वार शंकर2,000–2,500
मक्का नई1,700–2,400
जौ2,500–2,650
तिल्ली7,000–11,500
मैथी5,800–6,700
मूंग6,500–8,200
उड़द नया4,500–8,800
चना देशी6,500–6,900
चना मौसमी नया5,800–6,900
चना पेप्सी5,800–6,851
चना डंकी5,200–6,300
चना काबुली5,500–8,000
धनिया बादामी13,800–14,500
धनिया ईगल14,300–14,850
धनिया रंगदार14,000–16,800
लहसुन5,000–19,500

मंडी में सोयाबीन-सरसों तेज धान गीला मंदा

कृषि जिंसभाव में बदलाव
गेहूं30 रुपए तेज
सोयाबीन200 रुपए तेज
सरसों100 रुपए तेज
धान गीला250 रुपए मंदा
चना50 रुपए मंदा
उड़द200 रुपए मंदा

खाद्य तेलों के भाव

सभी भाव 15 किलो प्रति टिन के अनुसार रुपए में हैं।

खाद्य तेलभाव (₹/टिन)
सोया रिफाइंड फॉर्च्यून2,620
सोया रिफाइंड चंबल2,585
सोया रिफाइंड सदाबहार2,440
लोकल रिफाइंड2,330
दीप ज्योति2,460
सरसों तेल स्वास्तिक3,055
अलसी तेल2,690
मूंगफली ट्रक3,340
मूंगफली कोटा स्वास्तिक2,920
मूंगफली सोना सिक्का3,180
मूंगफली कटारिया गोल्ड2,960
वनस्पति घी स्कूटर2,190
वनस्पति घी अशोका2,190

चीनी और देसी घी के भाव

उत्पादभाव
चीनी₹5,720–5,770 प्रति क्विंटल
मिल्क फूड देसी घी₹10,040 प्रति टिन
कोटा फ्रेश देसी घी₹9,900 प्रति टिन
पारस देसी घी₹10,350 प्रति टिन
नोवा देसी घी₹10,100 प्रति टिन
अमूल देसी घी₹9,980 प्रति टिन
मधुसूदन देसी घी₹10,500 प्रति टिन
परम देसी घी₹10,340 प्रति टिन

किराना बाजार में चीनी के भाव एक दिन में 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 5,720 से 5,770 रुपए के स्तर पर पहुंच गए। खाद्य तेलों में भी 40 रुपए प्रति टिन की तेजी दर्ज की गई।

चावल और दालों के भाव

सभी भाव रुपए प्रति क्विंटल में हैं।

चावल और दालभाव
बासमती चावल9,500–10,500
मूंग दाल9,500–10,200
मूंग मोगर10,700–11,100
चना दाल8,800–9,000
तुअर दाल12,000–15,200
उड़द दाल10,800–11,500
उड़द मोगर12,000–13,000
मसूर दाल7,000–7,500

कोटा सर्राफा बाजार में सोना-चांदी सस्ते

कोटा के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 6,500 रुपए प्रति किलो टूटकर 2,16,500 रुपए पर आ गई। जेवराती सोने में 1,000 रुपए की गिरावट रही और भाव 1,47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। शुद्ध सोने का भाव 1,48,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने के कैरेट के अनुसार भाव

कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, भाव रुपए में।

सोने की शुद्धताभाव (₹)
गोल्ड 24 कैरेट (99.5)1,48,300
गोल्ड 22 कैरेट1,37,315
गोल्ड 20 कैरेट1,28,957
गोल्ड 18 कैरेट1,18,640
गोल्ड 14 कैरेट1,04,437

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग