परिवार में आने वाले नए मेहमान को लेकर खुशियों का इंतजार था, लेकिन हादसे ने सब कुछ बदल दिया। जिस घर में कुछ महीनों बाद बच्चे के आने की तैयारियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा है। तीन साल की बेटी ने अपनी मां को खो दिया। आने वाले बच्चे को लेकर परिवार ने जो सपने संजोए थे, वे भी इस हादसे के साथ अधूरे रह गए।