15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर: नींद के आगोश में रात 3 बजे बिस्तर से उठी लड़की, फिर हो गई मौत; जानें पूरा मामला

सीकर के रींगस में छत से गिरने से 21 वर्षीय नेहा सेन की मौत हो गई। परिजनों ने पानी की अनियमित सप्लाई पर नाराजगी जताते हुए जलदाय विभाग से जलापूर्ति का समय तय करने की मांग की है।
2 min read
Google source verification

सीकर

•

image

Harshita Saini

•

Oct 15, 2026

Sikar Girl Death

मृतका नेहा सेन

सीकर. रींगस के वार्ड 21 में मंगलवार तड़के छत से गिरने से 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया।

रात के तीन बजे उठी थी युवती

नेहा सेन पुत्री श्रवण सेन मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पानी भरने के लिए उठी थी। इसी दौरान नींद की अवस्था में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई। परिजन तुरंत उसे हॉस्पिटल भी लेकर गए लेकिन हालत ज्यादा नाजुक और गंभीर होने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने कस्बे में पानी की सप्लाई के समय को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जलापूर्ति का निश्चित समय नहीं होने से लोगों को रात में भी जागना पड़ता है।

कभी रात 3 बजे तो कभी उससे पहले शुरू होती है सप्लाई

परिजनों के अनुसार, रींगस में जलापूर्ति का कोई तय समय नहीं है। कई बार सुबह करीब 3 बजे या इससे पहले ही पानी आने लगता है। ऐसे में घरों में पानी जमा करने के लिए लोगों को असामान्य समय पर उठना पड़ता है। उनका कहना है कि पानी की जरूरत पूरी करने के लिए रात की नींद प्रभावित होती है और अगले दिन की दिनचर्या पर भी असर पड़ता है।

जलापूर्ति का समय तय करने की मांग

परिजनों का कहना है कि पानी की सप्लाई का समय निश्चित नहीं होने से लोगों को अपनी दिनचर्या के बजाय जलापूर्ति के अनुसार काम करना पड़ता है। कई परिवारों को पानी भरने के लिए देर रात या तड़के उठना पड़ता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों की नींद भी प्रभावित होती है। उनका कहना है कि यदि जलापूर्ति का समय पहले से निर्धारित हो, तो लोग उसी के अनुसार पानी भरने की तैयारी कर सकते हैं और अनावश्यक परेशानी से बच सकते हैं।

व्यवस्था में बदलाव की जरूरत

हादसे के बाद परिजनों ने जलदाय विभाग से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है। उनका कहना है कि कस्बे में पानी की सप्लाई नियमित और सुविधाजनक समय पर होनी चाहिए, ताकि लोगों को रात के असामान्य समय पर उठकर पानी भरने की मजबूरी न रहे। अब उनकी मांग है कि विभाग जलापूर्ति का समय निर्धारित कर इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाए। इससे लोगों को अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग