15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota: राम बारात से पहले अचानक झाड़ू लेकर सड़क पर उतरीं कोटा महापौर, कचरा गाड़ी खुद चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के तहत राम बारात से पहले महापौर अनुसुईया गोस्वामी गुरुवार सुबह 6 बजे झाड़ू लेकर सफाई अभियान में जुटीं। उन्होंने कचरा गाड़ी चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में उपमहापौर, पार्षद और नगर निगम अधिकारियों ने भी श्रमदान किया।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Arvind Rao

•

Oct 15, 2026

kota mayor anusuya goswami clean campaign

अचानक झाड़ू लेकर सड़क पर उतरीं कोटा महापौर अनुसुईया गोस्वामी (पत्रिका फोटो)

Kota Mayor Anusuya Goswami Clean Campaign: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के तहत गुरुवार को निकलने वाली राम बारात शोभायात्रा के मार्ग को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए महापौर अनुसुईया गोस्वामी सुबह 6 बजे खुद सफाई अभियान में जुटीं। महापौर ने हाथ में झाड़ू थामकर सड़क और दुकानों के सामने फैले कचरे को एकत्र किया। इसके बाद कचरे को गाड़ी में डालने के साथ ही खुद कचरा गाड़ी चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उपमहापौर, पार्षद और नगर निगम के अधिकारी भी उनके साथ रहे।

गीता भवन से शुरू हुआ सफाई अभियान

रामपुरा रोड स्थित गीता भवन से सफाई अभियान की शुरुआत हुई। महापौर और जनप्रतिनिधियों ने सड़क के दोनों ओर सफाई कर दुकानों के सामने और सड़क किनारे फैले कचरे को एकत्र किया। इसके बाद कचरे को गाड़ी में डाला गया। राम बारात शोभायात्रा को देखते हुए मार्ग की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ कोटा

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने कहा कि सफाई अभियान केवल एक दिन का प्रयास नहीं है, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की पहल है। सभी नागरिक मिलकर अपने शहर को साफ रखने का संकल्प लें तो कोटा को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करने की दिशा में प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता। शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण नियमित रखने के निर्देश

महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान शहर में कहीं भी कचरे के ढेर नहीं लगने चाहिए। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था भी नियमित और सुचारू रूप से संचालित की जाए। उन्होंने बताया कि दशहरा मेला समाप्त होने के बाद शहर के प्रत्येक वार्ड में सुबह के समय इसी तरह सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

गीता भवन से शुरू हुए सफाई अभियान में उपमहापौर विवेक राजवंशी, पार्षद शोमा अलुवालिया, सुनीता नायक, सीमा चौधरी, भंवरलाल, आरडी वर्मा, देवेंद्र शर्मा, सुरेश सिंह जादौन, मुकेश शर्मा, सुनीता सेन और प्रेम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। नंद कंवर हाड़ा, भूपेंद्र भाया, सामाजिक कार्यकर्ता सीमा भलवाल, महेश आहूजा और नगर निगम के अधिकारियों ने भी सफाई अभियान में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।