भरतपुर

सूने मकान में से चोर ले गए लाखों के जेवरात

भरतपुर. डीग कस्बे के कंस मोहल्ला स्थित एक सूने मकान का अज्ञात जने ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर और नगद 50 हजार रुपए चुरा कर ले गए। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है।

less than 1 minute read
Aug 28, 2021
सूने मकान में से चोर ले गए लाखों के जेवरात

भरतपुर. डीग कस्बे के कंस मोहल्ला स्थित एक सूने मकान का अज्ञात जने ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर और नगद 50 हजार रुपए चुरा कर ले गए। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है।
थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि कंस मोहल्ला निवासी संजय पुत्र स्व. नत्थी लाल वैश्य ने शुक्रवार को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बीमार मां इलाज के लिए 24 अगस्त से जयपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार गुरुवार रात अज्ञात चोर उसके मकान के गेट व अंदर के कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के जेवरात और 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर चोरी की सूचना दी जानकारी दी। जिस पर वह गोविंदगढ़ से घर पहुंचे। मकान में देखा तो अंदर सभी ताले टूटे हुए थे और कमरों में रखे संदूक और आलमारियों का सामान बाहर बिखरा पड़ा था।

दो शातिर वाहन चोर पकड़े, 5 बाइक बरामद


खोह थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 5 बाइक बरामद की हैं। थाना प्रभारी धारा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोनक पुत्र इस्लाम मेव और शहरूउद्दीन उर्फ शहरु पुत्र गुज्जी मेव रुंध खोह थाना खोह के निवासी है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच चोरी की बाइक बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष कामां, मथुरा व भरतपुर से बाइक चोरी किए जाने की वारदातें कबूल की है।

Published on:
28 Aug 2021 12:03 am
Also Read
View All