7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur : आराधना गुर्जर हत्याकांड में महापंचायत का अल्टीमेटम, 15 तक आरोपियों को गिरफ्तार करे प्रशासन, नहीं तो आंदोलन

Aradhana Gurjar Murder Case : आराधना गुर्जर हत्याकांड में महापंचायत में मौजूद पंचों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा यदि 15 अगस्त तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 16 अगस्त से आंदोलन।
2 min read
Google source verification
Aradhana Gurjar murder Mahapanchayat ultimatum Bharatpur administration

Bharatpur : वैर. आराधना गुर्जर हत्याकांड मामले में पंचायत को सम्बोधित करते वक्ता। फोटो पत्रिका

Aradhana Gurjar Murder Case : भरतपुर में वैर के सुहास गांव की बेटी आराधना गुर्जर की दहेज की मांग को लेकर कथित हत्याकांड में न्याय दिलाने की मांग को लेकर वैर क्षेत्र के गांव सुहास में महापंचायत की गई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाज के लोगों तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लेकर मामले में निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।

महापंचायत के दौरान क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नीरज भारद्वाज को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने ग्रामीणों एवं पंचों से वार्ता कर उनकी मांगों को सुना और मामले में पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं इस दौरान ग्रामीणों ने जांच में तेजी लाने तथा प्रकरण में नामजद सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग रखी।

पंचों का प्रशासन को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम

महापंचायत में मौजूद पंचों ने भरतपुर प्रशासन को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि तब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 16 अगस्त से आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी और व्यापक धरना-प्रदर्शन सहित अन्य कदम उठाए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।

आराधना गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गौरतलब है कि आराधना गुर्जर की शादी वर्ष 2025 में भुसावर क्षेत्र के गांव इटामड़ा में हुई थी। 18-19 जुलाई 2026 की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतका के भाई की शिकायत पर भुसावर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से परिजन और समाज के लोग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे है। पर पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रहा है। जिससे लेकर परिजनों और समाज में गुस्सा भड़क रहा है।

तीन माह बाद स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

एक अन्य खबर अनुसार भरतपुर कोतवाली थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम ने चोरी के मामले में आरोपी मोहन सिंह (24 वर्ष) पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी कस्बा कुम्हेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 मई को रंजीतनगर निवासी अनुराग पुत्र सतवीर सिंह ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात उसके घर के बाहर से स्कूटी चोरी कर ले गए। इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान हैड कांस्टेबल सतीश एवं पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी मोहन सिंह की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।