भरतपुर

तेज रफ्तार कार ने रौंदा, महिला समेत दो की मौत

भरतपुर-कुम्हेर मार्ग स्थित गांव बाबूला के पास रविवार को किनारे पर खड़े लोगों को तेज रफ्तार ने टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Jul 25, 2021
two killed in road accident in bharatpur

कुम्हेर। भरतपुर-कुम्हेर मार्ग स्थित गांव बाबूला के पास रविवार को किनारे पर खड़े लोगों को तेज रफ्तार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति व महिला की मौत हो गई। जबकि एक बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला आरबीएम अस्पताल रैफर किया है। उधर, घटना के बाद मौके से भाग निकली कार को पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

थाना प्रभारी हवासिंह ने बताया कि गांव बैलारा कला निवासी (70) वर्षीय रामखिलाड़ी उर्फ खिल्ला पुत्र तोताराम जाट और निर्मला (45) पत्नी स्व.समय सिंह उर्फ सम्मन एवं उसका 14 वर्षीय देवेंद्र गांव बाबूला के पास किनारे जामुन के पेड़ के पास खड़े हुए थे। इस दौरान भरतपुर की ओर से आ रही कार रौंदते हुए निकल गई। जिसमें तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सको ने रामखिलाड़ी और निर्मला को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल देवेन्द्र का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बाद में मृतकों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। उधर, बैलारा निवासी दो जनों की मौत से गांव में मातम छा गया। मृतका निर्मला के पति समय सिंह का भी एक माह पूर्व ही बीमारी के चलते निधन हो गया था।

Published on:
25 Jul 2021 08:25 pm