भरतपुर

सुसाइड नोट में लिखा… मैं मरना चाहता हूं, परिवार का ध्यान रखना और लगाया मौत को गले

-दो लाख रुपए नहीं देने पर बनाया बलात्कार का मुकदमा करने का दबाव
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Feb 2025, 7:57 PM IST
Feature image

मैं बलात्कार का केस दर्ज कराने के दबाव में आकर आत्महत्या कर रहा हूं और मेरे परिवार का ध्यान रखना। सुसाइड नोट में ये चार लाइन लिखकर एक नाबालिग ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला भरतपुर जिले में रुदावल थाने से जुड़ा है। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है।
मृतक के पिता ने रुदावल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनका बेटा सोमवार को घर पर अकेला था। सभी परिजन रिश्तेदारी में बूंदी गए हुए थे। पीछे से गांव के ही एक व्यक्ति ने बेटे को फोन पर धमकाया। कहा कि या तो मुझे 2 लाख रुपए नकद दे दे, वरना बेटी के माध्यम से बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दूंगा। इससे डर कर बेटे ने सोमवार सुबह 11 बजे कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार शाम करीब चार बजे भतीजा घर पहुंचा। देखा कि बेटे का शव पंखे की कुंडी से लटका हुआ था। आसपास पड़ोस के लोगों ने शव उतारा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शाम को ही शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि जब बेटे का शव कुंदे से उतार रहे थे तो उसके पास से सुसाइड नोट मिला। इसमें यह भी लिखा था कि धमकी के बाद मैं मरना चाहता हूं। मेरी आत्म की शांति के लिए प्रार्थना करना। मेरे परिवार का ध्यान रखना।

Updated on:
18 Feb 2025, 7:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Road Accident: बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत, खुशियों के बीच घर में पसरा मातम

भरतपुर के पूर्व विधायक की बेटी का 2 राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम! पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सबूतों के साथ की कार्रवाई की मांग

Bharatpur : परिवहन विभाग की पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

भरतपुर: करवा चौथ से पहले दुनिया छोड़ गई आरती, 4 साल पहले हुई थी शादी, मां की मौत से सदमे में 2 साल का बेटा

Rajasthan Politics:’कुछ बाहरी लोग जिला प्रमुख बनने का ख्वाब देख रहे’, विश्वेंद्र सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज