नई दिल्ली

रात में घेराबंदी होते देख फूले हाथ-पैर, 10 लाख भूल छोड़ा बंधक

लिफ्ट लगवाने का झांसा देकर एक युवक को बुलाकर उसे बंधक बनाने की सूचना पर कामां व हरियाणा पुलिस ने रविवार रात इलाके में छानबीन की। घेराबंदी होते देख टटलू गिरोह ने बंधक बनाए युवक को छोड़ दिया।
less than 1 minute read
Sep 27, 2016
Feature image

लिफ्ट लगवाने का झांसा देकर एक युवक को बुलाकर उसे बंधक बनाने की सूचना पर कामां व हरियाणा पुलिस ने रविवार रात इलाके में छानबीन की। घेराबंदी होते देख टटलू गिरोह ने बंधक बनाए युवक को छोड़ दिया। युवक ने बाद में दिल्ली पहुंच कर कामां थाने पर बैठे अपने साथियों को मुक्त होने की सूचना दी।

घटना के बाद युवक के परिजनों ने मामले में हरियाणा के हिसार सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। लिफ्ट लगवाने का झांसा देकर हिसार निवासी युवक राजेश तिवारी पुत्र रामसुमेर को टटलू गिरोह ने शनिवार को अलवर बुलाया और उसे बंधक बनाकर कामां इलाके में ले आए।

गिरोह ने युवक से परिजनों को फोन करवा कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी, जिस पर युवक के दो साथी हिसार से रविवार शाम कामां थाने पहुंचे। इस बीच हिसार सिटी पुलिस भी कामां पहुंच गई। पुलिस ने रात में कामां इलाके में कुछ गांवों में दबिश दी।

पुलिस की घेराबंदी देख रात में गिरोह ने युवक को छोड़ दिया और रविवार रात करीब दो बजे दिल्ली पहुंच, उसने कामंा थाने पर बैठे अपने साथियों को रिहा होने की सूचना दी। थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि बंधक युवक व उनके साथियों को थाने बुलाया है, उसके बाद ही घटना की जानकारी हो सकेगी।

हिसार सिटी थानेे के एएसआईदेवेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिस पर पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से इलाके में दबिश दी।

Published on:
27 Sept 2016 03:43 pm
Also Read
View All
Manan Mishra: 15 साल में 9 गुना अमीर हुए मनन मिश्रा, बीएसपी-कांग्रेस में फेल हुए तो बीजेपी ने सीधे भेजा राज्य सभा; गोपालगंज से वाया पटना पहुंचे हैं दिल्ली

लाल किले से PM मोदी का बड़ा संकल्प, ‘फ्रैजाइल फाइव’ से दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचा भारत

Indepencence Day 2026: गुजरात एजुकेशन सोसायटी से जुड़े स्कूल के कार्यक्रम में जोया हसन को नहीं देने दिया गया भाषण

लाल किले से मोदी का बड़ा ऐलान: AI और डेटा सेंटरों की रेस में आगे निकलेगा भारत, लेकिन क्या बिजली-पानी का संकट रोक देगा रफ्तार?

PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, ‘सप्त धारा’ का देश के सामने किया खाका पेश