भटिंडा

पंजाब के भटिंडा में सौ मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने की तैयारी

पंजाब में पराली जलाए जाने से दिल्ली में पैदा होने वाले प्रदूषण को लेकर कंगर ने कहा कि...
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 5:58 PM IST
file photo
file photo

(चंडीगढ,भटिंडा): पंजाब सरकार भटिंडा शहर में सौ मेगावाट क्षमता का सोलर एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी में है। इसके लिए जल्दी ही टेण्डर जारी किए जाएंगे। प्रदेश के नवीकरण एनर्जी विभाग के मंत्री गुरप्रीत कंगर ने यह जानकारी दी। कंगर पंजाब एनर्जी डवलपमेंट अथाॅरिटी की ओर से सोलर एनर्जी के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले दस उद्यमियों के सम्मान के लिए आयोजित समारोह में बात कर रहे थे।

पराली जलाने की समस्या पर यह बोले कंगर

पंजाब में पराली जलाए जाने से दिल्ली में पैदा होने वाले प्रदूषण को लेकर कंगर ने कहा कि जल्दी ही भटिंडा में ही साठ मेगावाट का पराली आधारित बिजली घर स्थापित किया जाएगा। इससे पराली जलए जाने की घटनाओं में कमी आयेगी। कंगर ने स्वीकार किया कि अभी पंजाब में पराली जलाई जाती है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच सोलर एनर्जी को बढावा देने के लिए तीस फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है।

कंगर ने कहा कि बढता प्रदूषण हमेशा ही चिंता का विषय रहा है। गैस ओर पेट्रोलियम भंडार घट रहे हैं। पंजाब सरकार की मंशा है कि सभी प्रतिष्ठान सोलर एनर्जी का उपयोग करें। सोलर एनर्जी के इस्तेमाल से बिजली अपने आप सस्ती होगी। अभी पंजाब में 1600मेगावाट के सोलर एनर्जी प्लाट चल रहे है।

Updated on:
2 Nov 2018, 5:58 PM IST
Published on: