भिलाई

Agniveer Bharti 2022: अग्निवीर बनने के लिए आठ दिन में 28,931 युवाओं ने दी कौशल परीक्षा

Agniveer Bharti 2022: सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए यहां रविशंकर स्टेडियम में 1 से 15 दिसंबर तक रैली का आयोजन किया जा रहा है। रविशंकर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं का कौशल परीक्षा लिया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Dec 2022, 2:27 PM IST
.
file photo

Agniveer Bharti 2022: अग्निवीरों की भर्ती के लिए रविशंकर स्टेडियम में चल रहे रैली में 8 दिन कुल 28 हजार 931 युवाओं ने कौशल परीक्षा दी। भर्ती रैली के लिए प्रदेशभर के 47 हजार 97 युवाओं ने पंजीयन कराया था। इस तरह 18 हजार 166 युवा पंजीयन के बाद भी कौशल परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

थल सेना में अग्निवीरों की प्रदेश स्तरीय भर्ती के लिए यहां रविशंकर स्टेडियम में रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 1 दिसंबर को हुई। गुरूवार को युवाओं की अग्निवीरों की भर्ती के लिए कौशल परीक्षा पूर्ण कर ली गई। इसके लिए इन आठ दिनों में जिलेवार पंजीयन के हिसाब से अलग-अलग तिथियों में युवाओं को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया गया।

इन आठ दिनों में पंजीयन कराने वाले 47 हजार 97 युवाओं में से 28 हजार 931 युवा कौशल परीक्षा में शामिल हुए। रविशंकर स्टेडियम परिसर में इंट्रेंस के साथ रजिस्ट्रेशन व दस्तावेजों की जांच, टोकन, थंबिंग, हाइट टेस्ट लिए गए। जो इन सभी पड़तालों में पास होने वाले अभ्यर्थियों से 1600 मीटर की रनिंग भी कराई गई।

नर्सिंग असिस्टेंट के लिए 22 हजार
रैली में अब नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती भी जाएगी। इसके लिए 22 हजार युवाओं ने पंजीयन कराया। इनका अग्निवीरों की तरह दक्षता परीक्षण किया जाएगा। इनमें चयनित युवाओं को फिजिकल व मेडिकल के बाद जनवरी में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Updated on:
9 Dec 2022, 2:27 PM IST
Published on: