भिलाई

इस छात्रा के गाने पर कॉलेज में मचा ऐसा बवाल, सीधे थाने पहुंच गया मामला, पढि़ए क्या है पूरा माजरा

शंकराचार्य कॉलेज के छात्रों का विवाद थाना (Bhilai police) पहुंच गया। छात्रा बीबीए (BBA Student) कर रही है। उसके गाने (song) पर कमेंट्स कर रहे छात्रों को उसने रोका तो उन्होंने अभद्रता की।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2019, 11:40 AM IST
इस छात्रा के गाने पर कॉलेज में मचा ऐसा बवाल, सीधे थाने पहुंच गया मामला, पढि़ए क्या है पूरा माजरा
इस छात्रा के गाने पर कॉलेज में मचा ऐसा बवाल, सीधे थाने पहुंच गया मामला, पढि़ए क्या है पूरा माजरा

भिलाई. शंकराचार्य कॉलेज के छात्रों का विवाद थाना (Bhilai police) पहुंच गया। छात्र अभिषेक सिंह, अमन राजपूत, विकास गुप्ता और शाहिल साहू पर बीबीए की छात्रा ने आरोप लगाया है कि उक्त छात्र अपने साथियों के साथ मिलकर उसके गाना गाने पर कमेंट्स किया है। उसके साथ गाली-गलौज की है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी जीआर वर्मा ने बताया कि 7 जुलाई की घटना जुनवानी चौक की है। छात्रा बीबीए कर रही है। उसके गाने पर कमेंट्स कर रहे छात्रों को उसने रोका तो उन्होंने अभद्रता की। एनएसयूआई (NSUI CG) के छात्र थाना पहुंच गए थे। मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इधर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की बात सुनी। शहर में यह पहली बार हुआ है जब गाने को लेकर कोई मामला थाने पहुंचा है।

थाना से एक किलो मीटर दूर टेंट लगाकर चल रहा था जुआ, नौ पकड़ाए
भिलाई नगर थाना से एक किलोमीटर दूर टेंट लगाकर बेखौफ जुआ (gambling in Chhattisgarh)खेलने वाले 9 जुआरियों को पुलिस ने धरदबोचा है। इस कार्रवाई के लिए पुलिस ने 2 टीम बनाई थी। टीम ने अलग -अलग जुआरी के ठिकाने (gambling site) पर दबिश दी। जहां एक स्थान से 9 जुआरियों को दबोचने में पुलिस के हाथ सफलता मिली। दूसरे स्थान पर जुआरियों को पुलिस के रेड कार्रवाई की भनक लग गई। मुख्य आरोपी संजय गुर्दे भाग गया, लेकिन उसका पार्टनर बिक्रम देशमुख पकड़ा गया। अन्य जुआरियों में अग्नूराम, रतन बारीक, शेखर गुर्दे, ताजू शेख, प्रमोद बोरकर, गुरजीत सिंह, राजेश देशमुख और प्रवीण कुमार लाल को पकड़ा गया। सुपेला थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कंवर ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

झाड़ी में चल रहा था जुआ (gambling)
सुपेला थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा की शिकायत मिलने दो टीम ने भिलाई नगर स्टेशन और सुपेला सब्जी मंडी में अलग- अलग दबिश दी। भिलाई नगर स्टेशन साइकिल स्टैंड से 20 मीटर दूर झाड़ी में जुआ चल रहा था। टीम ने दबिश दी तो 9 आरोपी पकड़ाए। आधे जुआरी भाग निकले।

टेंट लगाकर खिला रहे थे
आरोपी थाना से एक किमी दूर बेधड़क जुआ खिला रहे थे। चौकाने वाली बात यह है कि उच्च अधिकारियों के पास शिकायत मिली थी कि जुआरी टेंट लगाकर जुआ खेलते हैं। जहां राजनांदगांव, बालोद, रायपुर, धमतरी समेत अन्य जिले से जुआरी जुआ खेलने आते हैं। जब पुलिस की टीम ने दबिश दी तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर 9 जुआरियों को दबोच लिया। एएसपी शहर रोहित कुमार झा ने बताया कि जुआ, सट्टा, शराब तस्करी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी। शहर में सामाजिक बुराइयां जैसे अपराधों के लेकर पुलिस गंभीर है। अभियान चलाकर लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

Published on: