भिलाई

सोशल मीडिया पर जिसे दोस्त समझकर बताया दिल की बात वह युवती निकली ठग, युवक से ऐंठे 2 लाख 8 हजार रुपए

। दोनों के बीच कुछ दिनों तक रोजाना बातचीत होने लगी। एक दिन युवती ने उसे अपनी समस्या बताकर झांसे में लिया और 40 बार में गूगल पे के माध्यम से युवक से 2 लाख 8 हजार रुपए ठग लिए।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2021, 12:55 PM IST
सोशल मीडिया पर जिसे दोस्त समझकर बताई दिल की बात वह युवती निकली ठग, युवक से ऐंठे किस्तों में 2 लाख 8 हजार रुपए
सोशल मीडिया पर जिसे दोस्त समझकर बताई दिल की बात वह युवती निकली ठग, युवक से ऐंठे किस्तों में 2 लाख 8 हजार रुपए

भिलाई. मेरठ की युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर एक युवक ठगी का शिकार हो गया। युवती ने पहले फ्रे्रंड रिक्वेस्ट भेजी फिर मीठी-मीठी बातों पर युवक को फंसा लिया। दोनों के बीच कुछ दिनों तक रोजाना बातचीत होने लगी। एक दिन युवती ने उसे अपनी समस्या बताकर झांसे में लिया और 40 बार में गूगल पे के माध्यम से युवक से 2 लाख 8 हजार रुपए ठग लिए। युवती ने इसके बाद युवक का फोन उठाना और चैटिंग करना बंद कर दिया। पीडि़त युवक को जब धोखे का एहसास हुआ और तुरंत थाने पहुंचकर उसने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

फोन पर संपर्क भी तोड़ दिया

पीडि़त युवक को जब खुद के साथ हुए धोखेबाजी की घटना समझ आई तब शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मेरठ की रहने वाली युवती के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। भ_ी टीआई भूषण एक्का ने बताया कि घटना जुलाई 2021 की है। सेक्टर-1 सड़क- 34 निवासी अमित कुमार सोनी ने शिकायत की है कि मेरठ गंगानगर की रहने वाली युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस बीच युवती अपनी कई समस्या बताकर उससे पैसे की मांग करने लगी। अमित समझ नहीं सका। गूगल-पे पर 40 बार किस्तों में 2 लाख 8 हजार रुपए दे डाला। अब पैसे की लौटाना तो दूर फोन पर संपर्क भी तोड़ दिया। तब उसे समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गया।

बीएसपी कर्मी का मोबाइल छीन भाग गए बाइक सवार बदमाश
भिलाई के तालपुरी एमडी चौक के बीच बीएसपी कर्मी का मोबाइल झपटकर दो बाइक सवार बदमाश भाग गए। पुलिस मामले में धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। भिलाईनगर थाना पुलिस ने बताया कि हॉस्पिटल सेक्टर क्वाार्टर-2 सी निवासी बीएसपी कर्मी रवि कुमार सिकरवार (29 वर्ष) ने शिकायत की है कि रविवार अल सुबह सेक्टर 4 से वापस अपने घर लौट रहा था। हॉस्पिटल सेक्टर फ ारेस्ट एवेन्यू रोड से स्कूटर सवार हो कर तालपुरी व एमडी चौक के बीच पहुंचा। उसी बीच पीछे से दो बाइक सवार पहुंचे। मोबाइल को झपटकर फरार हो गए।

Updated on:
20 Sep 2021, 12:55 PM IST
Published on: