भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, फ्लैम और स्लैग की चपेट में आकर तीन BSP कर्मी झुलसे, हालत गंभीर

बीएसपी (Bhilai steel plant) के नियमित कर्मचारी जितेंद्र कुमार फुलवानी ऑपरेटर के रूप में काम कर रहे थे। वहीं ट्रेनी टिकेश्वर हरमुख सहयोगी के तौर पर वहां ड्यूटी कर रहे थे। तब यह हादसा हुआ।

2 min read
Oct 01, 2019
भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, फ्लैम और स्लैग की चपेट में आकर तीन BSP कर्मी झुलसे, हालत गंभीर

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-1 में सोमवार रात 8.45 बजे मिक्स्चर में पोरिंग कार्य के दौरान बाल्टी में जाम तैरने लगा। इससे फ्लैम और लेडल दोनों क्रेन ऑपरेटर के केबिन तक आ गया। इस घटना में दोनों झुलस गए। दोनों ही कर्मियों को पहले बीएसपी के मेन मेडिकल पोस्ट लेकर आए। इसके बाद सेक्टर-9 हॉस्पिटल (BSP Sector 9 Hospital) रेफर कर दिया गया। (Bhilai news)

दोनों नियमित कर्मचारी सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती
बीएसपी के नियमित कर्मचारी जितेंद्र कुमार फुलवानी ऑपरेटर के रूप में काम कर रहे थे। वहीं ट्रेनी टिकेश्वर हरमुख सहयोगी के तौर पर वहां ड्यूटी कर रहे थे। तब यह हादसा हुआ। (Bhilai news)

ट्रेनी भी आया चपेट में
बीएसपी के ब्लॉस्ट फर्नेंस से हॉट मेटल को लेकर एसएमएस-1 के मिक्सचर-1 में लेडल से हॉट मेटल डालने का काम चल रहा था। जितेंद्र के चेहरे और दोनों हाथ इस घटना में झुल गए हैं। वहीं प्रशिक्षण लेने आए कर्मचारी हरमुख के सामने व गर्दन में घाव हुआ।

एमआरडी में हादसा
भिलाई इस्पात संयंत्र के मटेरियल रिकवरी डिपार्टमेंट (एमआरडी) में सोमवार की रात स्लैग को खाली करने का काम किया जा रहा था। इस दौरान लेडल जिस तरफ पल्टी होना था, उसके स्थान पर दूसरी ओर पलट गया। इससे बीएसपी कर्मचारी बसंत कुमार राठौर झुलस गया। उसे सेक्टर-9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। (Bhilai news)

Published on:
01 Oct 2019 10:05 am
Also Read
View All