भिलाई

CG Crime: जुआ खेलते पकड़ाया बीजेपी नेता, नियंत्रण नहीं होने पर टीआई लाइन अटैच

CG Crime: जुआरी बीजेपी नेता व पूर्व पार्षद- एल्डरमैन जी रामा रेड्डी (55 वर्ष), जुआरी प्रफुल्ल प्रधान और भिलाई तीन थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश फरीद अहमद समेत 9 जुआरी जुआ का फड़ चलाते पकड़ाए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2025, 12:39 PM IST
CG Crime: जुआ खेलते पकड़ाया बीजेपी नेता, नियंत्रण नहीं होने पर टीआई लाइन अटैच

CG Crime: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता जी. रामा रेड्डी के साथ 9 जुआरियों को गिरतार किया गया। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रितषेध अधिनियम 2022 के तहत यह कार्रवाई की। दूसरे दिन एसएसपी विजय अग्रवाल ने टीआई महेश ध्रुव का क्षेत्र में जुआ सट्टा पर नियंत्रण नहीं होने की वजह से तत्काल लाइन अटैच कर दिए।

चरोदा दादर रोड खुले मैदान पर जुआरी बीजेपी नेता व पूर्व पार्षद- एल्डरमैन जी रामा रेड्डी (55 वर्ष), जुआरी प्रफुल्ल प्रधान और भिलाई तीन थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश फरीद अहमद समेत 9 जुआरी जुआ का फड़ चलाते पकड़ाए। एसएसपी ने पहले ही चेताया था कि थानेदार अपने-अपने क्षेत्र के निगरानी और गुंडा बदमाशों की गतिविधयों के बारे में पूरी जानकारी रखें।

इस कार्रवाई को दूसरे थानों से गठित टीम ने छापेमरी की। इस वजह से टीआई के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए। इस जुआ के बारे में न तो छावनी डिविजन के सुपरविजन अधिकारी को भनक लगी और न थानेदार को। एसएसपी ने गोपनीयता बरतते हुए टीम को छापेमारी का आदेश दिए। मौके पर 1 लाख 34 हजार जब्त हुए।

Updated on:
30 Apr 2025, 12:39 PM IST
Published on: