Weather Update: दिनभर गर्मी का अहसास होता रहा। उधर, रात का न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है। पारा औसत से 5.3 डिग्री की गिरावट के बाद 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
Weather Update: दिनभर तेज गर्मी के बाद रात होते ही ठंडी हवाएं चल रही है। दिनभर तेज धूप निकल रही और गर्मी का मौसम बना हुआ है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे दिनभर गर्मी का अहसास होता रहा। उधर, रात का न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है। पारा औसत से 5.3 डिग्री की गिरावट के बाद 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है। शनिवार और रविवार की तुलना में न्यूनतम तापमान दो रातों में 4 डिग्री तक लुढ़क गया है।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, जनवरी मध्य तक 7 दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा है। तापमान में उतार चढ़ाव के बीच सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री 11 जनवरी को रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा की दिशा में हो रहे बदलाव के बाद अभी कुछ दिन रात ठंडी रहना संभावित है। इस दौरान रात में ठंडी का अहसास होगा।
इसके बाद 23 जनवरी से बढ़ोतरी हो सकती है और रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल, उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक परिवर्तन की संभावना कम है।