भिलाई

CG CRIME NEWS: फ़िल्मी स्टाइल में कर रहा था तस्करी, 11.25 लाख रुपए का गांजा जप्त आरोपी फरार…

Bhilai News : भिलाई में पुलिस की टीम ने 113 किलो गांजा के साथ एक गाड़ी को पकड़ा है। आरोपी नहीं पकड़ाए हैं। सभी थाना प्रभारियों को नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर कार्रवाई करने निर्देश दिया है। जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर टीम काम कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2024, 1:17 PM IST
CRIME NEWS cg news Smuggling ganja

Bhilai News : जिले में नशे के खिआफ़ अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है और आए दिन नशे के सौदागरों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि कचांदुर खार के पास एक सफ़ेद रंग का मालवाहक लावारिश हालत में मिला है। आरोपी का पीछा कर रही जेवरा चौकी पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है।

हालांकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस के हाथ 113 किलो गांजा निकला, जिसकी कीमत 11 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। दो गाड़ी भी जब्त की गई है। इधर पुलिस की टीम आरोपी सिरसा निवासी संतोष की तलाश कर रही है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने सख्ती से नशे के खिलाफ कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। इस बीच क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि ओडिशा से जेवरा चौकी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजा की सप्लाई की जा रही है।

थाना पुलिस और एसीसीयू टीम ने ग्राम भटगांव, करंजा भिलाई, मचांदुर, रवेलीडीह, समोदा, अरसनारा क्षेत्र में टीम लगाई, ताकि गाड़ी निकल न पाए। आरोपियों को पुलिस की भनक लग गई। कचांदुर खार में गाड़ी को खड़ी कर भाग गए। मुखबिर से मिली सूचना पर दो गाड़ी जब्त हुई। आरोपी घर से फरार है।

फ़िल्मी अंदाज़ में कर रहा था गांजा तस्करी

क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि सात दिनों से इसकी सूचना मिल रही थी। पांच गांव के आस-पास टीम लगाई गई। ओडिशा से गाड़ी में गांजा लेकर सप्लायर पहुंचा, लेकिन जिसने गांजा मंगाया था, उसे पुलिस की भनक लग गई। पुलिस उसके क्षेत्र में लगी रही। इधर तस्कर गाड़ी में अलग से चैंबर बनवा कर उसमें गांजा छुपाकर लाया।

लेकिन डिलीवरी नहीं हो सकी। ओडिशा से आए गांजा तस्कर ने पुलिस के डर से गांजा समेत गाड़ी कचांदुर खार में झाड़ियों के पीछे खड़ी कर भाग गया। टीम पहुंची और गाड़ी को जब्त किया। दूसरी गाड़ी दो किलोमीटर दूर मिली। उसे भी जब्त किया गया।

Updated on:
14 Aug 2024, 1:17 PM IST
Published on: