भिलाई

CG Job Vacancy: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, BSP में 45 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई…

Bhilai Job Vacancy: लंबे अरसे बाद भिलाई इस्पात संयंत्र में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। मेडिकल विभाग समेत भिलाई इस्पात संयंत्र ने अन्य बड़े पदों पर भर्ती की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2024, 7:49 AM IST
Job Vacancy

Chhattisgarh Job Vacancy: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में लंबे समय बाद विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इसके पहले सेल स्तर पर विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र में अलग-अलग 22 पदों के साथ ही संयंत्र के सेक्टर-9 चिकित्सालय में 23 चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 3 अगस्त तक आवेदन मंगाए गए हैं।

संयंत्र के सेक्टर-9 चिकित्सालय में जनरल मेडिसिन 4 पद, रेडियो डायग्नोसिस 2 पद, रेस्प. मेडिसिन 2 पद, ओबीएण्डजी 2 पद, त्वचा विभाग 1 पद, हड्डी रोग 2 पद, ईएनटी 1 पद, एनेस्थीसिया 2 पद, नेत्र विज्ञान 1 पद, विकृत विज्ञान 1 पद और मनोचिकित्सक के 1 पद के लिए भर्ती निकाली गई है।

इसके अलावा एक पद मेडिकल ऑफिसर के लिए भी आवेदन मंगाया गया है। इसी तरह भिलाई स्टील प्लांट में सहायक प्रबंधक के 3 पद, माइंस फोरमेन ३ पद, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर पद 14 पद और बॉयलर ऑपरेटर 5 रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाया गया है।

Updated on:
10 Jul 2024, 7:49 AM IST
Published on: