भिलाई

CG News: 3 पाकिस्तानी को छत्तीसगढ़ में मिली भारत की नागरिकता, दुर्ग कलेक्टर ने दिया प्रमाण पत्र

CG News: पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ आकर दुर्ग में रह रहे 3 लोगों को भारत की नागरिकता मिल गई है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने उन्हें नागरिकता प्रमाण पत्र दे दिया है, इस पर तीनों ने भारत सरकार का आभार जताया है...

less than 1 minute read
Jan 08, 2025

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में करीब 18 साल से रहे रहे 3 पाकिस्तानियों को भारत की नागरिकता मिल गई है। तीनों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत अब भारतीय होने का अधिकार दिया गया है। कलेक्टर ने प्रमाण पत्र देख नागरिता प्रदान की।

CG News: जताया भारत सरकार का आभार

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने वर्ष 2007 में भारत आए रामी बाई पति स्वर्गीय मुकेश कुमार, बेबी हर्षिता और मयंक कुमार पिता स्वर्गीय मुकेश कुमार को नागरिकता प्रमाण पत्र देकर भारत की नागरिकता प्रदान की। नागरिकता प्रमाण पत्र को पाते हुए उक्त नागरिकों ने कलेक्टर सहित राज्य सरकार और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व यह परिवार पाकिस्तान के नागरिक थे। लेकिन वर्ष 2007 से भारत में आए थे और वर्तमान में वार्ड 26 सिंधी कॉलोनी दुर्ग में रहते है। आज नागरिकता प्रमाण पत्र मिलनेे के उपरांत से यह भारत के नागरिक के रूप मे जाने जाएंगे।

Updated on:
08 Jan 2025 02:08 pm
Published on:
08 Jan 2025 01:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर