भिलाई

CG Politics: कांग्रेस के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी विधायक भिड़े 1 बंगले के लिए

CG Politics: इसके पहले पूर्व महापौर से जब बंगला खाली करवाना था, तब बीएसपी ने उनको दूसरा आवास दिया था।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2024, 12:00 PM IST
CG Politics

CG Politics: भिलाई इस्पात संयंत्र का सेक्टर-9 स्थित बंगला प्रबंधन ने तात्कालीन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को अलॉट किया था। सत्ता और सरकार जाने के बाद प्रबंधन ने इस बंगला को वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन के नाम अलॉट कर दिया है। एक बंगला को दो-दो जनप्रतिनिधि को अलॉट किए जाने से विवाद की स्थिति बन गई है।

विधायक का लगाया बोर्ड

वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन के नाम का बोर्ड बंगला के बाहर बुधवार को लगा दिया गया। इतना ही नहीं समर्थकों ने बंगला के पोर्च में पहुंचकर पूजा अर्चना भी की। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री का केयर टेकर भी मौजूद था। विधायक राजधानी में होने की वजह से पूजा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

CG Politics: बीएसपी और एसपी से बात की है- साहू

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि बंगला उनके नाम से अलॉट है। खबर मिली कि बंगला में कुछ लोग पहुंचे है। इसके बाद मैंने भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन से चर्चा की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, दुर्ग से बात की। उन्होंने दिखवाने की बात कही है।

बीएसपी ने जारी किया था ढेर सारे नेताओं को निवेदन पत्र

इसके पहले भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने ढेर सारे नेताओं को निवेदन पत्र जारी किया था। प्रबंधन ने उसमें कहा था कि अगर मकान का उपयोग नहीं किया जा रहा है, तो उसे सरेंडर कर दें। इसके बाद भी किसी नेता ने अब तक मकान को सरेंडर नहीं किया है।

CG Politics: कई पूर्व जनप्रतिनिधियों को दिया गया है बंगला

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने टाउनशिप में दर्जनभर से अधिक पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों को बंगला अलॉट किया है। ऐसे में एक जनप्रतिनिधि को बंगला अलॉट कर, उस बंगला को ही दूसरे जनप्रतिनिधि को अलॉट किए जाने से मामला गरमा गया है। इसके पहले पूर्व महापौर से जब बंगला खाली करवाना था, तब बीएसपी ने उनको दूसरा आवास दिया था।

Updated on:
4 Jul 2024, 12:00 PM IST
Published on: