भिलाई

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट, फिर बढ़ेगा तापमान… देखें अपडेट

Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिसका प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ के भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में भी देखा जा रहा है।

less than 1 minute read
Jan 16, 2026
ठंड (photo-patrika)

CG Weather Update: दुर्ग जिले में सर्दी का असर फिलहाल सीमित बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिनों में शीतलहर की संभावना जताई है। सुबह और रात के समय ठंड का प्रभाव अधिक महसूस हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम बना हुआ है, जिससे ठंड का असर जारी है। खासकर सुबह के समय हल्की धुंध और ठंडी हवा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर छत्तीसगढ़ का असर दुर्ग में

उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिसका प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ के भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में भी देखा जा रहा है। हालांकि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मौसम रहेगा शुष्क दिन में मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात और सुबह ठंड बनी रहेगी। दुर्ग शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को सुबह धुंध छाए रहने की आशंका है, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा।

विशेषज्ञ की सलाह

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव के कारण फिलहाल कड़ाके की ठंड जैसी स्थिति नहीं बनेगी। फिर भी सुबह-शाम ठंड से बचाव जरूरी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Published on:
16 Jan 2026 06:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर