CG Weather Update : तापमान में आई एक डिग्री की गिरावट के बाद शुक्रवार को पारा 32.6 दर्ज हुआ। बहुत तेज धूप नहीं रही।
भिलाई। CG Weather Update : तापमान में आई एक डिग्री की गिरावट के बाद शुक्रवार को पारा 32.6 दर्ज हुआ। बहुत तेज धूप नहीं रही। शाम को मौसम खुशनुमा हो गया, जिससे तेज उमस से थोड़ी राहत मिली। रात के गुजरने के साथ ही अब हल्की ठंडक महसूस हो रही है। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री तक फिलहाल गिर रहा है, जिसमें अब और भी तेजी से गिरावट दर्ज होगी।
पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा में कमी हो रही है। अब दिन छोटा और रात लंबी होती चली जाएगी। इसके बाद नवंबर में उत्तरी हवाओं का प्रदेश में आगमन शुरू हो जाएगा। इस साल अच्छी ठंड पडऩे का अनुमान लगाया जा रहा है। बहरहाल, अभी मौसम साफ बना हुआ है। बीच-बीच में कुछ देर के लिए बदली भी छा रही है, जिससे उमस में थोड़ी गिरावट आई है।