भिलाई

Weather Update : ठंड और बारिश को लेकर नया अपडेट, मौसम विभाग ने जारी की अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान

CG Weather Update : 10 दिसंबर को दुर्ग प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। अब आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा इसे लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है..

less than 1 minute read
Dec 11, 2023

Bhilai Weather Update : बेमौसम हुई बारिश के थमने के बाद लोगों को यह लग रहा था कि आसमान साफ होते ही ठंड बढ़ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि तापामान बढ़ गया। 10 दिसंबर को दुर्ग प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। अब आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा इसे लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक है और सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूतम तापमान 13.8 डिग्री रहा। सप्ताह भर से दुर्ग का अधिकतम तापमान लगातार बढ़ा है।


अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की होगी गिरावट

अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहां का अधितम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान नीचे नहीं आएगा।

4 दिन में तापमान में 6 डिग्री की वृद्धि

मौसम विभाग के मुताबिक 6 व 7 दिसंबर को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान 23.6 व 23.2 डिग्री था। वह 8 दिसंबर को बढ़कर 25.2 डिग्री हो गया। इसके बाद तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9 दिसंबर को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री हो गया। रविवार 10 दिसंबर तापमान दो डिग्री और बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में जरूर गिरावट आई है। 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री था वह 10 दिसंबर को घटकर 13.8 डिग्री हो गया।

Published on:
11 Dec 2023 01:03 pm
Also Read
View All