भिलाई

Covid-19 : दुर्ग से होकर चलने वाली स्पेशल पार्सल ट्रेनें अब 25 तक चलेंगी

लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों को राहत और नागरिकों को सुविधाएं देने रेलवे ने आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्य सामग्री, दवाइयांं, चिकित्सा आपूर्ति, चिकित्सा उपकरण, खाद्य तेल आदि स्पेशल पार्सल ट्रेन से गंतव्य तक पहुंचाया गया। शुरु में इस स्पेशल ट्रेन को 14 अप्रैल तक चलाने का निर्णय लिया गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए अब यह ट्रेन 25 अप्रैल तक चलेंगी।

2 min read
Apr 13, 2020
Covid-19 : दुर्ग से होकर चलने वाली स्पेशल पार्सल ट्रेनें अब 25 तक चलेंगी

दुर्ग@Patrika. लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों को राहत और नागरिकों को सुविधाएं देने रेलवे ने आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्य सामग्री, दवाइयांं, चिकित्सा आपूर्ति, चिकित्सा उपकरण, खाद्य तेल आदि स्पेशल पार्सल ट्रेन से गंतव्य तक पहुंचाया गया। शुरु में इस स्पेशल ट्रेन को 14 अप्रैल तक चलाने का निर्णय लिया गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए अब यह ट्रेन 25 अप्रैल तक चलेंगी।

आवश्यक वस्तुओं का परिवहन
यात्री ट्रेनें 15 अप्रैल से शुरू होगी कि नहीं यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं रेलवे ने आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए शुरू की गई सेवा 14 से बढ़ाते हुए 25 अप्रैल तक कर दी। उल्लेखनीय है कि दुर्ग से 3 और टाटानगर-नागपुर के बीच एक ट्रेन चलाई जा रही है। जिसके माध्यम से आवश्यक वस्तुओं का परिवहन किया जा रहा है। यह सुविधा शुरू होने के बाद दुर्ग-भिलाई ट्विनसिटी के 3 हजार लोगों ने अबतक एप से पंजीयन करा चुके हैं।

पार्सल ट्रेनों के फेरे बढ़े

एक- दुर्ग-छपरा - दुर्ग : के बीच विशेष पार्सल ट्रेन चल रही है। इस ट्रेन को रिशेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन 18 अप्रैल को तथा छपरा से 20 अप्रैल को चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव दोनों दिशाओं में रायपुर, उसलापुर, पेण्ड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी स्टेशनों में दिया गया है ।

दो-दुर्ग -अम्बिकापुर-दुर्ग : के मध्य विशेष पार्सल ट्रेन चलाई जा रही। यह ट्रेन अब दुर्ग से 15, 17, 20, 22 एवं 24 और अम्बिकापुर से 14, 16 , 18 , 21, 23 व 25 अप्रैल को चलेगी । इस गाड़ी का ठहराव दोनों दिशाओं में रायपुर, उसलापुर, पेण्ड्रारोड, अनूपपुर, बिजुरी, बैकुंठपुर रोड स्टेशनों में दिया गया है ।

तीन-दुर्ग- कोरबा - दुर्ग : के मध्य विशेष पार्सल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग व कोरबा से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन चलेगी । इस गाड़ी का ठहराव दोनों दिशाओं में रायपुर, बिलासपुर, चांपा स्टेशनों में दिया गया है ।

चार- टाटानगर-इतवारी-टाटानगर : विशेष पार्सल ट्रेन इतवारी से 24 अप्रैल तक प्रतिदिन तथा टाटानगर से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन चलेगी । इस गाड़ी का ठहराव दोनों दिशाओं में गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ, झारसुगडा, राउरकेला, चक्रधरपुर स्टेशनों में दिया गया है ।

बुकिंग के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं
रायपुर मंडल मुख्यालय - 97524-75973
बिलासपुर मंडल मुख्यालय -78699-64376
नागपुर मंडल मुख्यालय- 86001-09149

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
13 Apr 2020 08:53 pm
Also Read
View All