भिलाई

डेंगू के डंक का कहर, भिलाई में 10 दिन में 8 मासूम सहित 10 की मौत, खुर्सीपार-छावनी क्षेत्र अतिसंवेदनशील

भिलाई में डेंगू का दंश अब दहशत पैदा कर रहा है। गुरुवार को 12 घंटे के अंदर डेंगू पीडि़त तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया।

2 min read
Aug 10, 2018
डेंगू के डंक का कहर, भिलाई में 10 दिन में 8 मासूम सहित 10 की मौत, खुर्सीपार-छावनी क्षेत्र अतिसंवेदनशील

भिलाई. भिलाई में डेंगू का दंश अब दहशत पैदा कर रहा है। गुरुवार को 12 घंटे के अंदर डेंगू पीडि़त तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात दो बालक व एक युवक की मौत हो गई है। उसके बाद दोपहर को एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। दस दिन के भीतर शहर में डेंगू से 10 लोगों की जान जा चुकी है। शहर में डेंगू के अब तक 1000 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। साढ़े तीन सौ से अधिक पीडि़तों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सरकारी की जगह निजी हॉस्पिटलों में डेंगू मरीजों की खासी भीड़ है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाया है पर डेंगू पर काबू नहीं पाया सका है। सबसे अधिक प्रभावित खुर्सीपार व छावनी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग दवा वितरण कर रहा है।

डेंगू ने ले ली इनकी जान
1. टोमेंद्र सेन,पिता अर्जन सेन,२१ साल,
2. प्रियंका साढ़े चार वर्ष,
3. दिनेश दलाई ७ वर्ष
4. मिमांसा माही १३ वर्ष

ये भी पढ़ें

समय पर पहुंच जाती एंबुलेंस तो 15 दिन का नवजात नहीं होता अनाथ

कई इलाकों में अब तक नहीं पहुंचा स्वच्छता दल
शहर के कई इलाकों में अब तक निगम का स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छता दल पहुंच ही नहीं पाया है। वार्ड-14, 21 और 22 के पार्षद और स्वयंसेवी संगठन के लोग डोर-टू-डोर संपर्क कर कूलर का पानी खाली करवा रहे हैं। मिट्टी का तेल या फिर जला ऑयल डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पार्षदों ने बताया कि निगम का दल नहीं आया इसलिए अपने वार्ड को डेंगू प्रभावित होने से बचाने खुद मैदान में उतर गए हैं। फिल्ड में काम करने वाली मितानीन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी मोबाइल बांटने में लगी है।

स्टाक में सौ यूनिट ब्लड, अस्पतालों में बेड आरिक्षत रखने कहा

कलक्टर उमेश अग्रवाल ने बताया कि डेंगू मरीजों का निजी अस्पताल और नर्सिग होम में फ्री इलाज होगा। इसके लिए सभी अस्पतालों में 10-10 बैड आरक्षित रखने कहा गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में कई अस्पताल के लोग नहीं आए थे, उन्हें भी निर्देश दे दिए जाएंगे। उन्होंने ब्लड बैंक में 100 यूनिट ब्लड का स्टॉक रखने कहा है। इसके लिए सभी एनजीओ से रक्तदान करने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें

ऐसा है हमारा कानून और पुलिस : बेटे ने थाने में चीख-चीख कर बताया कि मेरे सामने पिता की हत्या हुई, तब मानी पुलिस

Published on:
10 Aug 2018 10:34 am
Also Read
View All