भिलाई

पैसे लेकर पीएम आवास नहीं बनाया, जिला पंचायत सदस्य पति के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

पीएम आवास योजना के नाम पर हितग्राहियों से राशि हड़पने मामले में जिला पंचायत सदस्य पति के खिलाफ FIR के निर्देश
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2017, 10:31 PM IST
PM awas yojana

राजनांदगांव. प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर हितग्राहियों से राशि हड़पने के मामले में कांग्रेस की एक महिला जिला पंचायत सदस्य के पति के खिलाफ पुलिस में एफआईआर कराए जाने के निर्देश जनपद सीईओ ने दिए हैं। मामला छुईखदान ब्लाक के साल्हेवारा का है।

जिला पंचायत सदस्य अलका श्रीवास्तव के पति महेन्द्र के खिलाफ
साल्हवारा की जिला पंचायत सदस्य अलका श्रीवास्तव के पति महेन्द्र श्रीवास्तव के खिलाफ छुईखदान जनपद के सीईओ एस. लकड़ा ने एफआईआर करने कहा है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के पति महेन्द्र श्रीवास्तव ने क्षेत्र के गेरुखदान पंचायत सहित अन्य पंचायत के करीब दो दर्जन से अधिक हितग्राहियों से पीएम आवास बनाने के नाम पर रुपए ले लिया है, लेकिन आवास नहीं बनाया गया है।
हितग्राहियों ने मामले की शिकायत छुईखदान जनपद पंचायत में की थी। मामले की जांच के बाद जनपद सीईओ एस लकड़ा ने सदस्य के पति महेन्द्र श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है।

35 से 40 हजार प्रति हितग्राही
मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य के पति महेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा करीब दो दर्जन से अधिक हितग्राहियों को उनका पीएम आवास बनाने उनके काते से 35 से 40 हजार रुपए प्रथम किश्त में लिया गया है। हितग्राहियों की राशि 10 से 12 लाख रुपए बताई जा रही है। बावजूद आवास नहीं बनाया गया है और न ही हितग्राहियों का रुपए वापस किया गया है। परेशान हितग्राहियों ने जनपद सीईओ से इसकी शिकायत हुई है।

एफआईआर करने थाना में दस्तावेज प्रस्तुत
सीईओ जनपद पंचायत एस लकड़ा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के पति महेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा पीएम आवास के लिए दो दर्जन से अधिक लोगों से रुपए लेने का मामला है। जांच के बाद एफआईआर करने की साल्हेवारा थाना में दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है।

जांच के बाद आगे की कार्रवाई
टीआई साल्हेवारा अनिल शर्मा ने बताया कि जनपद पंचायत से जिला पंचायत सदस्य के पति महेन्द्र श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत आई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
18 Oct 2017, 10:31 PM IST
Published on: