भिलाई

सीजी और एमपी के मीसा बंदियों के सम्मान निधि में अंतर क्यों, पढ़ें खबर

छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रविवार को भिलाई में हुआ। सम्मेलन में प्रदेशभर के मीसाबंदी शामिल हुए।

2 min read
Jan 21, 2018

भिलाई. छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 21 जनवरी रविवार को भिलाई में हुआ। सम्मेलन में आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले तमाम लोगों और उनके परिजनों को नए सिरे से सूचीबद्ध करने व एक समान सम्मानिधि पूरे देश में मिले इस विषय को लेकर प्रेसवार्ता में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी व उपाध्यक्ष सच्चिदानन्द उपासने ने कही। इस सम्मेलन में प्रदेशभर के लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) और उनके परिजन शामिल हुए।

मप्र की तरह मिले सुविधा
मीसाबंदियों को छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र सेनानी का सम्मान दिया है। २००८ में शुरू सम्माननिधि को तीन स्तरों में दिया जा रहा है। जबकि मध्यप्रदेश सरकार सभी को २५००० सम्माननिधि व मेडिकल सुविधा के साथ अन्य सुविधा दे रही है। हम मांग करते हैं छग में भी इसे लागू किया जाए।

ये भी पढ़ें

इग्नू स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, ऑनलाइन प्रवेश की तिथि बढ़ीं, पढ़ें खबर

19 प्रांतों में इकाई गठित

१९ प्रांतोंं में हमारी इकाई का गठन हो चुका है। १२ प्रांतों की सरकार ने अपने-अपने तरीके से सम्मान प्रदान किए है। राष्ट्रीयस्तर पर केन्द्र सरकार मीसाबंदियों को सभी राज्यों में सम्माननिधि व सुविधाएं दे। लोकतंत्र सेनानी की ओर से ऐसी मांग की जा रही है। 21 फरवरी को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश से संघ के १०० लोग शामिल होने जा रहे हैं।

आपातकाल पाठ्यक्रम में हो शामिल
लोकतंत्र की रक्षा हेतु लाखों लोगों ने सत्याग्रह कर जेल भरो आन्दोलन चलाया था, देश तानाशाही से मुक्त हुआ। उन्होंने कहा देश की भावी पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास को अवगत कराने स्वतंत्रता संग्राम की तरह लोकतंत्र की बहाली के इतिहास को भी स्कूल कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से मांग की गई है। जिसे लेकर सार्थक पहल भी हुई है।

ये थे मौजूद

प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी, उपाध्यक्ष सच्चिदानन्द उपासने, प्रदेश अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ दत्ता त्रिपुरवार, लोकतंत्र पहरी प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, महिला बिन की प्रदेशाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री समेत सभी जगह से जिलाध्यक्ष शामिल हुए।

ये भी पढ़ें

देवांगन समाज की महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Published on:
21 Jan 2018 08:53 pm
Also Read
View All