भिलाई

गर्लफ्रेंड को छेडऩे पर विवाद, बीच सड़क युवक को चाकू से गोदा, तड़पता देख भी एंबुलेंस चालक का नहीं पसीजा दिल

टाउनशिप में सेक्टर-9 दुर्गा पंडाल के समीप सोमवार की शाम करीब सवा पांच बजे एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। युवक कुछ देर तक सेंट्रल एवेन्यू में ही पड़ा रहा।

2 min read
Sep 10, 2019
गर्लफ्रेंड को छेडऩे पर विवाद, बीच सड़क युवक को चाकू से गोदा, तड़पता देख भी एंबुलेंस चालक का नहीं पसीजा दिल

भिलाई. टाउनशिप में सेक्टर-9 दुर्गा पंडाल के समीप सोमवार की शाम करीब सवा पांच बजे एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। युवक कुछ देर तक सेंट्रल एवेन्यू में ही पड़ा रहा। सड़क पर उसका खून बहता जा रहा था। इस दौरान सेक्टर-9 की एक एंबुलेंस भी गुजरी, लेकिन उसने घायल को लेकर जाने से मना कर दिया। आसपास से गुजरने वालों ने मदद करने में देर की। एक कार चालक ने युवक को हॉस्पिटल तक पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस (Bhilai police) के मुताबिक मृतक कैलाश गुप्ता उर्फ राजा (25 साल) पिता राजेश प्रसाद गुप्ता निवासी जुनवानी, सूर्या मॉल के समीप रहने वाला था। शिकायत पर पुलिस ने शुभम थामस नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग क्षेत्र में टीम रवाना किया गया। रायपुर में एक टीम के हाथ चार घंटे के भीतर ही आरोपी लग गया, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने घटना के चंद घंटे में ही आरोपी (Murderer) को हिरासत में ले लिया है। हमला एक ही युवक ने किया या और इसमें शामिल थे। इसको लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि मौके पर कुछ और युवक भी मौजूद थे। घटना के समय कुछ और लोग भी वहां थे। मृतक के शव को मारच्यूरी में रख दिया गया है।

गर्लफ्रेंड को छेडऩे के लेकर विवाद
पुलिस के मुताबिक आरोपी की गर्लफ्रेंड को मृतक ने छेड़ा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। सोमवार को दोनों एक साथ देखे गए। इसके बाद आरोपी जो सुपेला क्षेत्र का रहने वाला है, उसने मृतक पर चाकू से हमला कर दिया।

एएसपी भिलाई सिटी रोहित झा ने बताया कि मृतक कैलाश गुप्ता उर्फ राजा की हत्या आरोपी शुभम थॉमस ने की। महिला मित्र को छेड़े जाने से नाराज था। घटना की गंभीरता के मददेनजर 5 टीम आरोपी की पतासाजी में लगाई थी। चार घंटे में ही रायपुर से उसे हिरासत में लिया गया।

Published on:
10 Sept 2019 11:28 am
Also Read
View All