भिलाई

शराब की बोतल से फोड़ा सिर, फिर जेब से मोबाइल लेकर भागे बदमाश, अब पुलिस ने ऐसे सिखाई सबक

Crime News : दुर्ग पुलिस ने सिविक सेंटर में बदमाशों का जुलूस निकाला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2023, 3:30 PM IST
शराब की बोतल से फोड़ा सिर, फिर जेब से मोबाइल लेकर भागे बदमाश, अब पुलिस ने ऐसे सिखाई सबक
शराब की बोतल से फोड़ा सिर, फिर जेब से मोबाइल लेकर भागे बदमाश, अब पुलिस ने ऐसे सिखाई सबक

भिलाई। Crime News : दुर्ग पुलिस ने सिविक सेंटर में बदमाशों का जुलूस निकाला। एएसपी संजय ध्रुव ने अपराध न करने की सख्त हिदायत दी। इसके दूसरे दिन ही जामुल बोगदा पुल के पास बदमाशों ने एक राहगिर के सिर पर बोतल फोड़ा, और उसके जेब से मोबाइल लूट कर भाग गए। ग्राम नारधा गोस्वामी पारा वार्ड-1 निवासी भरतपुरी गोस्वामी की शिकायत पर जामुल पुलिस से अपराध दर्ज किया है।

जामुल टीआई याकुब मेनन ने बताया कि घटना 26 सितम्बर शाम 5 बजे की है। भरतपुरी गोस्वामी अपने दोस्त गोविंद ढीमर के साथ बाइक से पावर हाउस किराना सामान खरीदने जा रहा था। शाम करीब 5.50 बजे शराब भट्ठी व जामुल बोगदा पुलिया के बीच पहुंचे। सामने से बाइक सवार तीन युवक आ रहे थे। जैसे ही पास पहुंचे उन्होंने अपनी गाड़ी सटा दिया और अश्लील गालियां देते हुए रोक लिया। कुछ बोल पाते इतने में एक बदमाश ने बीयर की बोतल उसके सिर पर फोड़ दिया और गुंडई करने लगे।

जेब से मोबाइल निकाल कर ले गए

टीआई ने बताया कि बदमाशों ने जबरिया उसके पैंट के जेब में हाथ डाला। उसने विरोध किया तो थप्पड़ जड़ दिया। मोबाइल लूटकर भाग गए। सिर पर खून देखकर वह घबरा गया। उसका दोस्त गोविंद उसे अस्पताल ले गया और उसका उपचार कराया।

Published on: