भिलाई

Weather Update : Monsoon की हुई विदाई, अब ठंड का इंतजार, जानें कब से शुरू होगा मौसम में बदलाव

Weather Update : . मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर के बाद दुर्ग जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।

2 min read
Oct 04, 2023
Weather Update : monsoon की हुई विदाई, अब ठंड का इंतजार, जानें कब से शुरू होगा मौसम में बदलाव

भिलाई . मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर के बाद दुर्ग जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। बारिश में भी अब कमी आएगी। झारखंड पर एक निम्न दाब का क्षेत्र तैयार हो रहा है, जिससे छुटपुट बारिश हो सकती है। सोमवार की रात जिले में 14.2 मिमी बारिश हुई है, वहीं मंगलवार की दोपहर में भी एक-दो स्थानों पर खंड़वर्षा हुई।

हालांकि 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक बारिश दुर्ग जिले में ही दर्ज की गई है। दोपहर में तेज धूप के बाद हुई हल्की बारिश ने उमस का स्तर काफी बढ़ा दिया है। तापमान दो हफ्तों से 31.6 डिग्री के आसपास बना हुआ है। न्यूनतम तापमान अभी 23.2 डिग्री है। मौसम विभाग ने कहा है कि 6 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद तापमान में वृद्धि का क्रम शुरू होगा।

अब शून्य से शुरू होगी गणना

अब दुर्ग जिला सहित छत्तीसगढ़ में जितनी भी बारिश होगी, उसे मौसम विभाग मानसून में नहीं जोड़ेगा। अक्टूबर की शुरुआत से ही पोस्ट मानसून की नई गणना शुरू हो गई है। पोस्ट मानसून इस साल तीन महीने के लिए होगा।

ऐसे समझिए प्रदेश का मानसून

इस साल 8 जून को केरल से मानसून की शुरुआत हुई।छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन 23 जून को हुआ। यानी मानसून 10 दिन विलंब से पहुंचा।इस साल छत्तीसगढ़ में जून की सामान्य वर्षा 188 मिमी थी, वहीं जून में 167 मिमी बारिश दर्ज की गई। यानी शुुरुआत में ही 11 फीसदी कम बारिश हुई।

प्रदेश से मानसून की विदाई

छत्तीसगढ़ से मानसून विदाई ले चुका है। ओडिशा और झारखंड पर बन रहे लोकल सिस्टम से दुर्ग जिला सहित प्रदेश में बारिश का क्रम जारी है। अब मौसम विभाग बारिश की जो भी गणना करेगा, उसे पोस्ट मानसून में रखा जाएगा। पोस्ट मानसून की शुुरुआत 1 अक्टूबर हुई है, यह 31 दिसंबर को समाप्त होगा। विभाग के अनुसार ठंड की असल शुरुआत 1 जनवरी से होगी। विभाग का अनुमान है कि दिसंबर मिड से सर्द हवाएं छत्तीसगढ़ पहुुंचेगी।

मानसून 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ से विदाई ले चुका है। अब जितनी भी बारिश होगी, उसे पोस्ट मानसून के तहत रखा जाएगा। दिसंबर तक इसकी गणना होगी। नवंबर मिड से उत्तरी सर्द हवा छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है।

Updated on:
04 Oct 2023 05:03 pm
Published on:
04 Oct 2023 05:02 pm
Also Read
View All