भिलाई

Video: जब एक ही घर से निकली सात लोगों की अर्थी…तो रो पड़ा पूरा भिलाई, देखने वालों का दहल गया दिल…

तेलुगू परिवार के एक ही घर से आज सात लोगों की अर्थी श्मशान के लिए निकली तो पूरा भिलाई रो पड़ा। दु:ख की इस घड़ी में हर हाथ अर्थी को थामने के लिए बेताब दिखा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2018, 3:45 PM IST
patrika
Video: जब एक ही घर से निकली सात लोगों की अर्थी...तो रो पड़ा पूरा भिलाई, देखने वालों का दहल गया दिल...

भिलाई. डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर वापस लौट रहे भिलाई कैम्प वन के एक ही परिवार के नौ लोगों की रविवार सुबह सोमनी के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। जिनका शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर परिजनों को सौंपा गया। तेलुगू परिवार के एक ही घर से आज सात लोगों की अर्थी श्मशान के लिए निकली तो पूरा भिलाई रो पड़ा। दु:ख की इस घड़ी में हर हाथ अर्थी को थामने के लिए बेताब दिखा। क्या अपने, क्या पराए, सबकी आंखों में आंसू और मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना थी।

शोकाकुल परिवार को ढंाढस बंधाने के लिए महापौर देवेंद्र यादव, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन सहित सभी दलों के बड़े जनप्रतिनिधि पहुंचे।सड़क के बीचों बीच जब सात अर्थियां एक के बाद एक लेकर चले तो देखने वाले हर शख्स की आंखें छलक गई। दिल दहला देने वाले इस नजारे को देखकर लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए।

इस हादसे में ए. विजय, वी मगैया, वी वेंकटलक्ष्मी, के आदिनारायण, के सावित्री, ए नागमणि, एस मंजू, पी मनीषा, एस वैंकटलक्ष्मी और ड्रायवर अब्दुल हसन सहित कुल १० लोगों की मौत हो गई थे। जिसमें से सात लोग एक परिवार के सदस्य थे। वहीं दो उनके रिश्तेदार थे। जो आंध्रा से छत्तीसगढ़ छुट्टियां मनाने आए थे।

Updated on:
16 Oct 2018, 3:45 PM IST
Published on: