
CG News: शहर की सबसे व्यस्त चार सड़कों को जल्द फोरलेन में बदला जाएगा। इससे न सिर्फ यातायात व्यवस्थित होगा, बल्कि आवाजाही भी बढ़ जाएगी। इन सडक़ों को फोरलेन बनाने के लिए 88.96 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इस राशि से जेल तिराहा से मिनीमाता चौक, महाराजा चौक से बोरसी, जीई रोड से शहीद चौक और शहीद चौक से आईएमए चौक तक करीब 8.22 किमी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी।
शहरी विस्तार और आबादी बढ़ने के साथ सड़कों पर यातायात का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। इससे वर्षों पहले की जरूरत के हिसाब से बनी सड़कों पर अव्यवस्था व जाम की समस्या लगभग हर दिन की बात हो गई है। एक अनुमान के मुताबिक पिछले पांच सालों में ही शहर की सड़कों पर तीन से चार गुना तक वाहनों का दबाव बढ़ा है।
इसे देखते हुए अब वैकल्पिक मार्गों और सड़कों के चौड़ीकरण पर फोकस किया जा रहा है। इसी के तहत पिछले दिनों शहर विधायक व मंत्री गजेंद्र यादव ने अफसरों के साथ सड़कों का भ्रमण कर चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कराया था। मंत्री के प्रस्ताव पर लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
गुरुनानक नगर से मालवीय चौक तक सड़क निर्माण।
एफसीआई गोदाम से उरला तक सड़क निर्माण।
पांच बिल्डिंग कॉलोनी में पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण।
चंडी मंदिर से नयापारा चौक तक चौड़ीकरण।
मिनीमाता चौक से ठगड़ा डेम तक फोरलेन लेन सड़क।
मालवीय चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन।
बघेरा रेलवे क्रॉसिंग से परेतिन चौक तक पहुंच मार्ग।
उरला फाटक से विजय नगर तक पहुंच मार्ग।
चंडी मंदिर से उरला मार्ग तक मजबूतीकरण।
जल परिसर से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण।
साइंस कॉलेज से रेलवे स्टेशन तक केनाल रोड का चौड़ीकरण।
महाराजा चौक से बोरसी उमरपोटी मार्ग तक पहुंच मार्ग।
टेम्पो स्टैंड से पोटिया बस्ती तक चौड़ीकरण कार्य।