भिलाई

दुर्ग में चौंकाने वाली चोरी: आरोपी ने जवानों संग पी शराब, फिर कंप्यूटर शॉप से उड़ा लिया सामान

Crime News: दुर्ग में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। आरोपी चोरी करने से पहले रात में सेंट्रल जेल दुर्ग के वॉच टावर में तैनात जवानों के पास गया।
less than 1 minute read
Oct 20, 2025
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

CG Crime News: दुर्ग में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। आरोपी चोरी करने से पहले रात में सेंट्रल जेल दुर्ग के वॉच टावर में तैनात जवानों के पास गया। उनको शराब पिलाई। खुद भी थोड़ी बहुत शराब पी। उसके बाद वहां से निकल कर चोरी की और चोरी के सामान लेकर घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम यश गौड़ उर्फ प्रिंस (23) है। वह स्मृति नगर भिलाई का निवासी है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को यह बात बताई है, लेकिन पुलिस इसे उजागर नहीं कर रही है।

पद्मनाभपुर टीआई राजकुमार लहरे ने बताया कि रविवार रात की घटना है। शैलेन्द्र चंद्राकर ने अपनी कंप्यूटर शॉप में चोरी की शिकायत की है। वह शनिवार को दुकान बंद कर घर चला गया था। दूसरे दिन जब सुबह दुकान पहुंचा तो ताला टूटा मिला। शॉप के अंदर रखा कंप्यूटर, प्रिंटर, हार्ड डिस्क और स्टेशनरी की सामग्री गायब थी। मामले में अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी की सामग्री को अपने घर में रखना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर कंप्यूटर, प्रिंटर, हार्ड डिस्क और स्टेशनरी सामग्री जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

जवानों के साथ खुद पी शराब

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी चोरी करने के पहले जेल वॉच टावर चला गया। जहां चार एक का बल तैनात किए जाते हैं। वहां जवानों के साथ शराब पी। इसके बाद वह चोरी की और चोरी का सामान लेकर घर चला गया। इस घटना ने जेल के वॉच टॉवर की व्यवस्था की कलई खोल दी है।

Updated on:
20 Oct 2025 10:46 am
Published on:
20 Oct 2025 10:45 am