छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण की वजह से दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षाएं मई के पहले हफ्ते में शुरू होंगी।
भिलाई@Patrika. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण की वजह से दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षाएं मई के पहले हफ्ते में शुरू होंगी। दुर्ग जिले में करीब 15 हजार परीक्षार्थी 10वीं और 8 हजार छात्र दसवीं बोर्ड के हैं, जो अब मई की शुरुआत में अपनी शेष परीक्षाएं देंगे। कोविड-19 की वजह से पूरे प्रदेश में लॉकडाउन घोषित किया गया। इससे छात्रों की परीक्षाओं को भी निरस्त कर दिया गया था। बता दें माशिमं ने 21 से 31 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाओं को रद्द किया था।
उसी केंद्र में होगी आपकी परीक्षा
माशिमं ने कहा है कि जिन छात्रों की परीक्षा शेष हैं, उन्हें उसी केंद्र में परीक्षा देने होगी, जहां बाकी परीक्षा हुई है। परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
परीक्षा तिथि कक्षा 12वीं -
4 मई - भूगोल, भूगोल नवीन पाठ्यक्रम
5 मई - वाणिज्यिक गणित, संस्कृत विशिष्ठ, कंप्यूटर एप्लीकेशन।
6 मई - भारतीय संगीत, होमसाइंस, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, स्टेनो, ड्राइंग इत्यादी।
8 मई - रिटले मार्किटिंग मैनेजमेंट, आईटी, ऑटोमोबाइल सर्विस, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर।
परीक्षा तिथि कक्षा 12वीं -
4 मई - केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, मूकबधिर छात्रों के लिए ड्राईंग।
5 मई - व्यावसायिक पाठ्यक्रम।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.