भिलाई

फोरलेन पर लगे ऑटोमैटिक रिकगनाइज कैमरे, सिग्नल तोड़ा तो घर भेजेंगे चालान

पुलिस अब इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का ट्रायल शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बारिश के बाद इसे चालू किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 1:08 AM IST
patrika
फोरलेन पर लगे ऑटोमैटिक रिकगनाइज कैमरे, सिग्नल तोड़ा तो घर भेजेंगे चालान

भिलाई . फोरलेन के चौक चौराहों पर रेड सिग्रल होने पर जेब्रा क्राङ्क्षसग के पहले ठहर जाइए,क्योंकि जेब्रा क्राङ्क्षसग पर आपके वाहन की पहिया चढ़ गया तो पुलिस ई-मेल के माध्यम से आपके घर पर चालान भेजे देगी। इस पर अमल करने के लिए पुलिस ने पहले चरण में ११ स्थानों पर ऑटोमैटिक नम्बर प्लेट रिकग्राइज कैमरे लगाए हैं। पुलिस अब इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का ट्रायल शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बारिश के बाद इसे चालू किया जाएगा। मैट्रोसिटी की तर्ज पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को ११ करोड़ की लागत से बनाया गया है। पहले चरण में ११ चौक चौराहे पर ऑटोमैटिक नम्बर प्लेट रिकग्राइज कैमरे लगा दिए गए है। पुलिस सिग्रल जंप, एक्सीडेंट और अपराध को अंजाम देकर भागने वालों पर नजर रखेगी। दिल्ली,पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई शहरों में हाइटेक तरीके से ट्रैफिक की मानिटरिंग की जा रही है।

फोरलेन पर जेब्रा स्ट्रीप का रोड़ा

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने फोरलेन पर जेब्रा स्ट्रीप समय पर बना कर नहीं दिया। इसी वजह से इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को शुरू करने में देरी हो रही है। जबकि सड़क सुरक्षा की मीटिंग के दौरान कलक्टर ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी को अंजोरा से कुम्हारी तक इंजीनियरिंग फाल्ट को दुरुस्त करने निर्देशित किया था। इसे अभी तक नहीं सुधारा गया है। कलक्टर ने इस व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने को कहा है, ताकि पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था की जा सके।

५.८५ करोड़ की लागत से दूसरे फेज का काम शुरू

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दूसरे फेज की शुरुआत हो गई है। दूसरे फेज में ५ करोड़ ८५ लाख ९३ हजार की लागत से ४८ चौक चौराहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है।

ट्रायल के दौरान बंद हो गई थी मशीन

मई के प्रथम सप्ताह में ट्रायल के दौरान एक सप्ताह के लिए कंट्रोल रुम स्थित सिस्टम बंद हो गया था। सर्वर हिट के कारण यह बंद हुआ था। बताया जा रहा है कि रूम में एसी नहीं होने के कारण यह समस्या आई थी।

बारिश के बाद शुरू

इस संबंध में एएसपी ट्रैफिक का कहना है कि इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को ११ चौक चौराहे पर लगया जा चुका है। फोरलेन पर जेब्रा स्ट्रीप नहीं लगने से चालू नहीं हो पाया। नेशनल अथॉरिटी को बताया जा चुका है। संभवत: बारिश के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा।

Published on: