भिलाई

जहां शहीद हुए थे वीर, उस जगह को नमन करने निकले सैकड़ों युवा, पढ़ें खबर

नक्सली मोर्चे में शहीद हुए जवानों की शहादत को सलाम करने राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने मलैदा तक हुतात्मा पुष्पांजलि मोटर साइिकल रैली निकाली।

less than 1 minute read
Feb 22, 2018
Bhilai news

राजनांदगांव. नक्सली मोर्चे में शहीद हुए जवानों की शहादत को सलाम करने राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के बैनर तले राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मलैदा तक हुतात्मा पुष्पांजलि मोटर साइिकल रैली निकाली गई। रैली का यहां भावभीना स्वागत किया गया। पुलिस लाइन में अमर जवान स्मारक और शहीद जवानों की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किए गए।

अगस्त 2017 को नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद

राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित गातापार क्षेत्र में पिछले साल ६ अगस्त २०१७ को नक्सलियों से लोहा लेते हुए युगल किशोर वर्मा और कृष साहू शहीद हो गए थे। युगल रायपुर के साइंस कॉलेज में पढ़े थे। उनके साथ पढऩे वाले साथियों ने इस रैली की योजना मंच के माध्यम से बनाई थी। शहीद युगल किशोर की सहपाठी रही मंच की सचिव और साइंस कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. वर्णिका शर्मा ने बताया कि पूरा दल अनुशासित होकर रायपुर से भिलाई, दुर्ग होते हुए राजनांदगांव पहुंचा। जहां से खैरागढ़ होते हुए मलैदा तक जाएगा। इसके बाद वापस रायपुर प्रस्थान करेंगे।

संदेश देना चाहते हैं कि पूरा देश उनके साथ है

उन्होंने पत्रिका से कहा कि दल में शामिल युवा नक्सली मोर्चे पर तैनात जवानों को मौके पर पहुंचकर संदेश देना चाहते हैं कि पूरा देश उनके साथ है। वे अकेले नहीं हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व डीजीपी राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि हुतात्मा पुष्पांजलि रैली के माध्यम से सैकड़ों लोग उस दुर्गम जगह पर जाकर महसूस करना चाहते हैं कि किस तरह हमारे जांबाजों ने अपने जान की परवाह किए बिना लड़ाई लड़ी और देश के लिए शहीद हो गए।

अगले पेज में भी पढ़ें खबर

Published on:
22 Feb 2018 08:57 pm