भिलाई

शराब के नशे में पति भूल जाता था अपनी मर्यादा, अमानवीय हरकत से तंग आकर पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम

नवागढ थाना में पत्नी को आत्महत्या (Suicide in Bemetara)के लिए उकसाने वाले पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। नूरी उर्फ राजकुमारी सेन ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर ली थी।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2019, 4:41 PM IST
शराब के नशे में पति भूल जाता था अपनी मर्यादा, अमानीय हरकत से तंग आकर पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम
शराब के नशे में पति भूल जाता था अपनी मर्यादा, अमानीय हरकत से तंग आकर पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम

बेमेतरा. नवागढ थाना में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। नूरी उर्फ राजकुमारी सेन ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में पता चला कि उसके साथ पति शत्रुहन सेन मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार ग्राम भीमपुरी निवासी नूरी (35) ने 8 मई को मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स मे भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पति की नहीं हुई अभी भी गिरफ्तारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने नूरी की मां भाई, माामा व अन्य परिचितों का बयान लिया था। जिसमें पाया गया था कि नूरी के साथ पति शत्रुहन सेन शराब के नशे में छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करता था, जिससे परेशान नूरी ने आत्मघाती कदम उठाया। जांच अधिकारी अंजोर साहू ने बताया कि मायके पक्ष के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया था। नूरी का विवाह 20 वर्ष पहले हुआ था, उसकी दो संतान हैं। पति की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर, दो घायल
बेमेतरा-थानखम्हरिया मार्ग पर पुल के करीब आज सुबह दो मोटर साइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से रायपुर रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि ग्राम गिधवा निवासी रूपालाल साहू मोटर साइकिल से बेमेतरा की ओर आ रहा था तभी सामने से आ रही मोटर साइकिल से टकरा गई। दोनों मोटर साइकिल के चालक प्रकाश सिंह चौहान साकिन ग्राम जेवरा एवं रूप सिंह चौहान को चोट पहुंची है। दोनों को थान खम्हरिया अस्पताल ले जाया गया, जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया।

Updated on:
9 Sep 2019, 4:41 PM IST
Published on: