भिलाई

बाबा के चक्कर में पत्नी ने की पति की हत्या, फिर करने लगी भूत वाले ड्रामे…. ऐसा रूप देख पुलिस भी हुई हैरान

Bhilai Crime News: संगीता ने जिस चुन्नी से गला दबाया, उसे कमरे के अंदर ही जला दिया। धुआं उठता देख परिजन पहुंचे। दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोली। परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2023, 4:31 PM IST
After killing her husband, she started doing ghost dramas again.
बाबा के चक्कर में पत्नी ने की पति की हत्या, फिर करने लगी भूत वाले ड्रामे.... ऐसा रूप देख पुलिस भी हुई हैरान

Chhattisgarh News: भिलाई। सुपेला बजरंग चौक कृष्णा नगर में एक महिला ने अपने पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला ने हत्या की वजह जो बताई उससे पुलिस हैरान है। पुलिस ने आरोपी महिला संगीता सोनी उर्फ पिलेश्वरी सोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। आरोपी संगीता सोनी (39 वर्ष) अपने पति दिलीप सोनी के साथ घर पर थी। दो बच्चों में से एक बाहर गया था और दूसरा 7 वर्षीय बालक संगीता की बहन के घर में था। इधर संगीता और दिलीप में विवाद हुआ। दिलीप शराब के नशे में गाली-गलौज मारपीट करने लगा। इसी बीच संगीता ने चुन्नी निकाली और उसका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

चुन्नी को जलाया

Bhilai Crime News: संगीता ने जिस चुन्नी से गला दबाया, उसे कमरे के अंदर ही जला दिया। धुआं उठता देख परिजन पहुंचे। दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोली। परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। संगीता हाथ में हसिया लिए बाल बिखराए हुए बाहर निकली। पुलिस भी उसके रूप को देख चौंक गई। उसकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल ले गई। लेकिन वहां पर वह भूत बनने का ड्रामा करने लगी।

भूत उतारने पुलिस ने भी किया ड्रामा

Bhilai Crime News: संगीता के भूत वाले ड्रामे से पुलिस और अस्पताल स्टाफ परेशान हो गया। टीआई दुर्गेश मौके पर पहुंचे। उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह बाल खोलकर बाबा-बाबा चिल्ला रही थी। फिर टीआई ने ड्रामा शुरू किया और बजरंगबली का नाम लिया। महिला बताने लगी कि बाबा के कहने पर गला दबाकर मारी। चुन्नी को कमरे में ही जला दिया।

Published on: