भीलवाड़ा

दो पुजारी गुटों खूनी संघर्ष, 10 घायल, चारपहिया वाहन में लगाई आग

कस्बे के कालाजी देव स्थान के पुजारियों के दो गुट रविवार रात को आमने-सामने हो गए।
less than 1 minute read
bhilwara

करेड़ा. (भीलवाड़ा)। कस्बे के कालाजी देव स्थान के पुजारियों के दो गुट रविवार रात को आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से लाठियां और सरिए चलने से दस जने घायल हो गए। इनमें से तीन को भीलवाड़ा रैफर किया गया।

एक पक्ष के घर के बाहर खड़ी पिकअप में भी आग लगा दी गई। हालांकि समय पर काबू पा लेने से वाहन पूरा नहीं जला। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ करेड़ा थाने में रिपोर्ट दी गई है।

पुलिस के अनुसार कालाजी देवस्थान के पुजारी जग्गूराम गुर्जर व लक्ष्मण गुर्जर के बीच रंजिश चल रही है। रात में दोनों पक्षों में बोलचाल हो गई। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों परिवार के समर्थक उलझ पड़े। लाठियां, सरिए व पत्थर चलने से एक पक्ष के जग्गूराम गुर्जर, नारायणलाल गुर्जर, देबीलाल गुर्जर, राजी देवी, जमनी देवी घायल हो गई। नारायण के सिर व जग्गूराम की कमर व हाथ में गम्भीर चोटें आने पर भीलवाड़ा रैफ र किया।

दूसरे पक्ष के नंदलाल गुर्जर, मियाराम गुर्जर, गोपी गुर्जर, नैना गुर्जर समेत कुछ लोगों को भी चोटें आई। देबीलाल ने लक्ष्मण गुर्जर समेत एक दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का अरोप लगाया।

नंदलाल गुर्जर ने भी रिपोर्ट दी कि पूजा कर रहे लक्ष्मण गुर्जर पर जग्गूराम, नारायण समेत कुछ लोगों ने मंदिर में घुसकर हमला कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष के घर के बाहर खड़ी पिकअप में भी किसी ने आग लगा दी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

Published on:
28 Jan 2019 06:53 pm