1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilwara Nikay Chunav: BJP ने बागी तेवर दिखाने वाली नेत्रियों पर लिया कड़ा एक्शन, एक झटके में काटे टिकट

भीलवाड़ा निकाय चुनाव में बीजेपी ने बगावत के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पार्टी कार्यालय पर धरना और विरोध करने वाली पूर्व सभापति मंजू चेचाणी, रेखा पुरी समेत कई महिला नेताओं के टिकट काट दिए। मधु शर्मा और आरती कोगटा को भी टिकट नहीं मिला।
6 min read
Google source verification
bhilwara civic polls bjp

बीजेपी जिला कार्यालय पर धरने पर बैठी महिला नेत्रियां (पत्रिका फोटो)

भीलवाड़ा: नगर निगम के 70 वार्डों के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर राजनीतिक कर्मभूमि में तब्दील हो गया। शहर के कोने-कोने से समर्थकों के साथ निकले प्रत्याशियों के जुलूसों के कारण मुख्य मार्ग जाम हो गए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, साफे-पगड़ियों में सजे प्रत्याशी, लाल चुनरी में जोश भरती महिला उम्मीदवार और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा भीलवाड़ा सियासी रंग में रंग गया।

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चेहरों को आखिरी क्षणों तक राज में रखकर न केवल आमजन बल्कि खुद कार्यकर्ताओं की सांसें थामे रखीं। नामांकन के अंतिम समय तक टिकट मिलने का सस्पेंस बना रहा। बीजेपी और कांग्रेस ने नामांकन समय सीमा समाप्त होने के करीब बीस मिनट पहले एनवक्त पर रिटर्निंग अधिकारी प्रतिभा देवठिया को प्रत्याशियों के नामों के साथ पार्टी के सिंबल की सूची सौंपी।

बता दें कि दोपहर तीन बजे की समय सीमा खत्म होने के बाद जब प्रत्याशियों को उनके नाम का भरोसा हुआ, तो कलक्ट्रेट परिसर में ही जश्न का माहौल नजर आया। टिकट की पक्की खबर मिलते ही कार्यकर्ता अपने समर्थकों की गोद में उछल पड़े, वार्डों में मिठाइयां बंटने लगीं और एक-दूसरे को गले लगाकर जश्न मनाया।

वहीं, दूसरी ओर महीनों से मेहनत कर रहे उन कार्यकर्ताओं का दर्द भी साफ छलका, जिनका पत्ता आखिरी वक्त पर कट गया। टिकट कटने के अंदेशे के कारण दावेदारों ने पार्टी के फैसले से पहले ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चे भर दिए, जिससे दोनों ही प्रमुख दलों के भीतर बगावत के शोले सुलगते नजर आ रहे हैं।

नेताओं की बात आलाकमान ने मानी

बीजेपी जिला प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह बीलिया की पत्नी जसवंत कंवर को वार्ड संख्या 9 से भाजपा ने टिकट दिया है। विजय पोखरना की पत्नी पूर्णिमा जैन को वार्ड 61 से उतारा है। भाजपा नेत्री सुनीता कटारिया को वार्ड 45 से टिकट मिला है। भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह मोटरास को वार्ड 63 व नंद सिंह राजपुरोहित को 68 से प्रत्याशी बनाया। भाजपा नेता सुबोध बाहेती की पत्नी ममता बाहेती व पूर्व पार्षद राकेश ओझा की भाभी सुमन ओझा को पार्टी ने टिकट देकर विश्वास जताया है।

भाजपा ने पूर्व पार्षद राधेश्याम सोमाणी, शंकर जाट को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। राजेन्द्र पोरवाल व नारायण जाट पहले निर्दलीय पार्षद थे, भाजपा ने इस बार टिकट दिया। माया घावरी पहले कांग्रेस से थी, इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में है।

रूठों को मनाने की करेंगे कोशिश

चुनाव में हमारा एक ही मुद्दा है शहर को स्वच्छ, बेहतर, विकसित और आधुनिक बनाना है। उनके लिए जिन-जिन बातों की आवश्यकता है चाहे बिजली, पानी व स्वच्छता को लेकर अगला बोर्ड काम करेगा हमने सिंबल सौंप दिए। भीलवाड़ा में कोई गुटबाजी नहीं है। सब एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। भीलवाड़ा के 70 वार्ड में 1000 प्रत्याशियों ने आवेदन किया, टिकट तो 70 कार्यकर्ताओं को ही मिला, पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं उनको मनाने की पूरी कोशिश करेंगे पूरी रणनीति तैयार है।
-दामोदर अग्रवाल, सांसद

हर तरफ जाम, ढोल-नगाड़ों की आवाज

नामांकन के आखिरी दिन कलक्ट्रेट में ही उत्साह नजर नहीं आया, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था के लिए भी परीक्षा की घड़ी साबित हुई। हर वार्ड से गाजे-बाजे के साथ निकले नामांकन जुलूसों के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए जुलूसों को कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार से 500 मीटर दूर ही रोक दिया।

यहां से आयोग के नियमों के तहत गिने-चुने समर्थकों को भीतर जाने दिया गया। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट के अंदर बनाए गए तीनों वार्डवार केंद्रों पर इतनी भीड़ थी कि कई प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक कतारों में ही थककर बैठ गए। तीन बजे तक कलेक्ट्रेट के भीतर दाखिल हो चुके सभी उम्मीदवारों का पर्चा दर्ज कराने की प्रक्रिया देर शाम सात बजे तक चलती रही। जिला निर्वाचन विभाग की तरफ से नामांकन पत्रों की जांच के लिए की गई व्यवस्था भी प्रत्याशियों की पड़ी भीड़ से बौनी साबित हुई।

नामांकन के अंतिम दिन 600 से अधिक नामांकन पत्र आए

नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों के आए सैलाब के चलते नगर निगम चुनाव में करीब छह सौ नामांकन पत्र प्राप्त हुए। नामांकन पत्रों को राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड करने एवं जिला निर्वाचन विभाग के रिकार्ड में दर्ज करने का कार्य देर रात तक कलक्ट्रेट में चला। इसके चलते अंतिम दिन उम्मीदवारों ने कुल कितने नामांकन भरे, यह देर रात तक अपडेट नहीं हो सका।

पूर्व पार्षदों के परिवार को मिला टिकट

वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभापति लक्ष्मीनारायण डाड के बेटे बिलेश्वर डाड को वार्ड संख्या 28 से उतारा है। पूर्व पार्षद विजय लढ़ा की पत्नी आभा लढ़ा को वार्ड 34 से टिकट दिया। पूर्व पार्षद सविता सारस्वत के पुत्र अमित सारस्वत को टिकट मिला है। भाजपा नेता विनोद झुर्रानी की पत्नी प्रीति झुर्रानी को वार्ड 41 से टिकट मिला है। पूर्व पार्षद रोमा लखवानी के पति किशोर लखवानी को वार्ड 44 तथा पूर्व पार्षद प्रहलाद त्रिपाठी के परिवार से चंदा त्रिपाठी को 59 से मौका दिया है।

भाजपा: दंपती को उतारा चुनाव मैदान में

भाजपा से टिकट के लिए कईयों ने जयपुर के साथ ही दिल्ली तक जोर लगाया, लेकिन हाथ खाली रहे। बड़ी बात यह है कि शास्त्री मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र खोईवाल को पार्टी ने वार्ड 52 से तो टिकट दिया ही है साथ में उसकी पत्नी प्रेम देवी को भी वार्ड 48 से चुनाव मैदान में उतार कर चौका दिया है।

विरोध करना पड़ा महंगा, भाजपा ने काटा टिकट

टिकट कटने की आशंका के चलते पार्टी के खिलाफ विरोध का झंडा उठाने एवं भाजपा जिला कार्यालय पर धरने पर बैठने वाली भाजपा नेत्रियों के खिलाफ आलाकमान ने कड़ा एक्शन लिया है। इन्होंने आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। भाजपा आला कमान ने विरोध में शामिल पूर्व सभापति मंजू चेचाणी, पूर्व पार्षद रेखा पुरी के साथ शोभिका जागेटिया, मधु महाजन, ज्योति आशीर्वाद, मंजू पालीवाल व इंदू बंसल का टिकट काट दिया। वहीं, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा व आरती कोगटा को भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया है।

आलाकमान ने दिग्गजों की बात सुनी

सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व विधायक विठ्ठलशंकर अवस्थी व जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के प्रस्तावों को पार्टी ने तव्वजों दी है, उनके समर्थकों को पार्टी ने टिकट दिया है। इसी प्रकार राजस्थान जन मंच के कार्यकर्ताओं को भी भाजपा प्रत्याशियों में जगह मिली है। भाजपा की सूची में कई नए चेहरों के साथ ही कई चौंकाने वाले नाम भी रहे हैं। वहीं, आरक्षण से वार्डों की सियासी गणित बदल जाने से भी कई पूर्व पार्षदों को दूसरे वार्ड से लड़ने का मौका पार्टी ने नहीं दिया।

रामपाल की चली, करीबी को मिली हरी झंडी

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा की भी टिकट के मामले में प्रदेश आलाकमान तक चली। वह अपने करीबी हेमराज आचार्य को वार्ड संख्या 32 से भाजपा का टिकट दिलाने में सफल रहे। इसके लिए भाजपा को सांसद दामोदर अग्रवाल के ही करीब माने जाने वाले पूर्व पार्षद ओमप्रकाश सांईराम की पत्नी सुमन का टिकट काट कर आचार्य को देना पड़ा। हालांकि, अग्रवाल के करीबी गौतम शर्मा को पार्टी ने वार्ड 42 से उतारा है। वहीं रामानुज की पत्नी सविता जोशी को भी वार्ड 10 से टिकट मिला है।

नगर निगम भाजपा के उम्मीदवार

वार्डनामवार्डनाम
1फूल चंद माली36राजेन्द्र कुमार जैन
2सम्पत लाल37शालिनी बैरागी
3राजेन्द्र मेहता38मोहिनी माली
4राधेश्याम जाट39यशोवर्धन सेन
5पिंकी विश्नोई40ममता बलाई
6महेन्द्र सिंह41प्रीति झुरानी
7गजराज कंवर42रौनक हिंगड़
8मिथिलेश देवी43बनवारी जोशी
9जसवंत कंवर44किशोर कुमार लखवानी
10सविता जोशी45सुनीता कटारिया
11दिनेश सुथार46गीता प्रजापत
12शिखा अग्रवाल47सुशील रेगर
13हिमांशु शर्मा48प्रेम देवी
14सद्दाम हुसैन49अमित सारस्वत
15जगदीश भाटी50युसुफ रंगरेज
16राधेश्याम सोमाणी51शीला देवी
17राजेन्द्र पोरवाल52रमेश चन्द्र
18नरेन्द्र तिवाड़ी53रमेश कोली
19मुकेश सुवालका54नारायण गुर्जर
20नीरज छीपा55राहुल नायक
21नारायण जाट56राजकुमार माली
22सीमा कंवर57संजना खटीक
23अनुज कुमार शर्मा58सुभाष सोनी
24माया देवी घावरी59चंदा त्रिपाठी
25देवेन्द्र मेघवंशी60सुमन ओझा
26शंकर लाल जाट61पूर्णिमा जैन
27प्रिया चन्नाल62गौतम शर्मा
28बिलेश्वर डाड63सुरेन्द्र सिंह राठौड़
29खुशबु गोसाई64जगदीश गुर्जर
30ममता बाहेती65ललिता शर्मा
31सोरम तंवर66शिल्पा मीणा
32हेमराज आचार्य67राजलक्ष्मी कंवर
33नेहा जोशी68नंद सिंह राजपुरोहित
34आभा लड्ढा69सत्यनारायण प्रजापत
35खुशबु शुक्ला70पदमिनी विश्नोई

नगर निगम कांग्रेस के उम्मीदवार

वार्डनामवार्डनाम
1योगेश सोनी32मोहम्मद रफीक
2उदय लाल33प्रभात काबरा
3दीपक भारद्वाज34अमित शर्मा
4राहुल जाट35चित्रांश तिवाड़ी
5पद्मिनी टॉक36सतीश सुखवाल
6जितेंद्र राजावत37काजल
7पूजा पांड्या38माया देवी
8कैलाशी देवी40शबनम शेख
10बीनू हाड़ा42लीला नराणीवाल
11अहमद45दिलीप
12आशा देवी जाट46तसलीम बानू
13प्रकाश ओझा47उस्मान पठान
15अमरपालसिंह48अंजना
17गोपाल लाल49दीपक पुरोहित
18कैलाश शर्मा51सीता देवी टेलर
19अशोक कुमार लोहार52समदु देवी खटीक
20शंकरलाल शर्मा53उमेश खटीक
21भगत वैष्णव54अक्षय सिंह
22रिंकी देवी55अनिल डीडवानिया
23सत्यवीर सिंह58हेमंत कुमार सर्वा
24पूनम अटवाल59लादू माली
26मंजू पोखराना60कुलदीप
27शिवप्रकाश घावरी62गुडवीन मसीह
28दिनेश मेहता63गोपाल शर्मा
29मंजू बंब64धर्मेन्द्र पारीक
30पूनम अरोड़ा65मीना कुमार शर्मा
31सोनम सबनानी68राधेश्याम गुर्जर