29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा में निकाय चुनाव से पहले BJP में बगावत: महिला नेत्रियों ने खोला मोर्चा, नाराज पूर्व पार्षद कांग्रेस में शामिल

Bhilwara Civic Polls: भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी की अधिकृत सूची जारी होने से पहले ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। नेताओं पर अपने चहेतों को टिकट बांटने और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए महिला नेत्रियों ने बीजेपी जिला कार्यालय में धरना देकर हंगामा किया।
2 min read
Google source verification
bhilwara civic polls bjp faces revolt

बीजेपी जिला कार्यालय पर धरने पर बैठी महिला नेत्रियां (पत्रिका फोटो)

Rajasthan Civic Polls 2026: भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत सूची जारी होने से पहले ही पार्टी के भीतर असंतोष की ज्वाला फूट पड़ी है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को बीजेपी में अचानक भारी उबाल देखने को मिला। टिकट वितरण में मनमानी और अपनों को उपकृत करने के आरोपों को लेकर महिला नेत्रियों ने बगावत का बिगुल बजा दिया।

बता दें कि इससे भीलवाड़ा जिला बीजेपी कार्यालय में दिन से रात तक गहमागहमी और हंगामे का माहौल रहा। विरोध दर्ज कराते हुए नाराज महिला नेत्रियां बीजेपी जिला कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का टिकट काटकर चहेतों को प्राथमिकता दी।

ये नेत्रियां धरने पर बैठीं

पूर्व पार्षद रेखा पुरी के नेतृत्व में मंजू चेचाणी, इंदू बंसल, शोभा जागेटिया, मधुबाला महाजन, ज्योति आशीर्वाद, आशा रामावत, शिखा नवल जागेटिया समेत बड़ी संख्या में महिला नेत्री बीजेपी जिला कार्यालय में मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गई। पार्टी नेताओं पर पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान शाम को बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के कार्यालय पहुंचते ही बड़ी संख्या में नाराज कार्यकर्ता और उनके परिजन वहां पहुंच गए। मेवाड़ा के चैंबर में हंगामा करने लगे।

बातचीत कर समझाइश के प्रयास

इससे वहां कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया और समझाइश का दौर चला। इस दौरान बाहर धरने पर बैठी महिला नेत्रियों से मेवाड़ा ने बातचीत कर समझाइश के प्रयास किए। उन्होंने नेत्रियों से राखी भी बंधवाई। मेवाड़ा का कहना था कि शीर्ष नेतृत्व को कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत करा दिया जाएगा। इस मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष मेवाड़ा का कहना था कि पार्टी ने अभी पैनल बनाए है। नाम तय नहीं हुए हैं, शीर्ष नेतृत्व ही नाम तय करेगा।

बगावत के बीच रमेश सिंधी कांग्रेस में शामिल

बीजेपी की ओर से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व पार्षद रमेश सिंधी और उनके पुत्र नवीन सिंधी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इससे बीजेपी खेमे में खलबली मच गई। रमेश जुलूस के रूप में कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर के आवास पर पहुंचे। वहां शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। धीरज गुर्जर ने रमेश समेत अन्य सिंधी समाज के प्रबुद्ध लोगों को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।