31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ नगर पालिका चुनाव के नामांकन के दौरान अनोखा नजारा देखने को मिला। घूंघट में पर्चा भरने पहुंची महिला प्रत्याशी को देखकर उपखंड अधिकारी कौशल्या बिश्नोई ने पूछा, क्या आप वोट भी पर्दे में मांगेंगी? जब पति ने इसे पारिवारिक परंपरा बताया, तो एसडीएम ने महिलाओं को पर्दा प्रथा से बाहर आने और आत्मविश्वासी बनने की सीख दी।
3 min read
Google source verification
rajasthan local elections

घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी (फोटो-एआई)

Rajasthan Municipal Elections 2026: श्रीगंगानगर में अनूपगढ़ नगर पालिका चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन यानी सोमवार को नामांकन दाखिल करने पहुंची एक महिला प्रत्याशी उस समय चर्चा में आ गई, जब उसने नामांकन प्रक्रिया के दौरान घूंघट कर रखा था। उपखंड अधिकारी कौशल्या बिश्नोई ने महिला से घूंघट हटाने के लिए कहा। इस पर महिला के साथ आए उसके पति ने इसे पारिवारिक परंपरा बताते हुए कहा कि वार्ड के लोग भी यहां मौजूद हैं, इसलिए उसकी पत्नी ने घूंघट कर रखा है।

इस पर एसडीएम ने सहज लेकिन स्पष्ट अंदाज में सवाल किया कि जब चुनाव मैदान में उतरकर वार्ड में लोगों से वोट मांगने जाएंगी तो क्या उस समय भी घूंघट में ही वोट मांगेंगी? एसडीएम ने महिलाओं को पर्दा प्रथा जैसी कुप्रथाओं से बाहर आने की बात कहते हुए कहा कि महिलाएं ही ऐसी परंपराओं में क्यों बंधी रहें?

उन्होंने महिला प्रत्याशी की सार्वजनिक भूमिका, आत्मविश्वास और मतदाताओं से सीधे संवाद की आवश्यकता पर भी जोर दिया। एसडीएम की बात का असर हुआ और महिला के पति ने उसका घूंघट हटवा दिया। इसके बाद महिला ने सामान्य रूप से घूंघट हटाकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की।

मौके पर हुई पहल की सराहना

नामांकन स्थल पर मौजूद लोगों ने एसडीएम कौशल्या बिश्नोई के इस हस्तक्षेप की सराहना की। लोगों ने कहा कि एसडीएम ने केवल नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने तक अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी, बल्कि महिला प्रत्याशी के आत्मविश्वास और सार्वजनिक जीवन में उसकी सक्रिय भागीदारी को लेकर भी संदेश दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने एसडीएम की कार्यशैली को महिला सशक्तीकरण और सामाजिक बदलाव से जोड़ते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपने दायित्व के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दें तो उसका व्यापक असर होता है।

अनूपगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस ने अपने-अपने पत्ते खोले

अनूपगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर लंबे इंतजार के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने आ​खिरकार सोमवार को अपने-अपने पत्ते खोल दिए। दोनों प्रमुख दलों की प्रत्याशी सूचियां सामने आने के साथ ही 35 वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। बीजेपी ने सभी 35 वार्डों में अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 29 वार्डों में पार्टी प्रत्याशी घोषित किए हैं और छह वार्डों में समर्थित प्रत्याशियों के सहारे चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।

बीजेपी की ओर से वार्ड 1 से सुनील डाल, 2 से विजय सांखला, 3 से भीमसेन, 4 से राजकुमार, 5 से संदीप कुमार, 6 से गुरदिता, 7 से बलविंद्र कौर, 8 से मुस्कान, 9 से लालचंद, 10 से विष्णाराम, 11 से राजविंद्र कौर, 12 से गजानंद सोनी, 13 से इंदु, 14 से गीता, 15 से जया, 16 से महेश कुमार, 17 से बलकरण सिंह, 18 से गोविंद प्रसाद, 19 से अंजू, 20 से मंदीप सिंह, 21 से सरोज देवी, 22 से सुलोचना, 23 से किशन, 24 से सुमन रानी, 25 से हुकम सिंह, 26 से अमरजीत कौर, 27 से निखिला, 28 से चंद्रभान, 29 से मनीष कुमार, 30 से सतनाम सिंह, 31 से कुसुम चावला, 32 से संगीता, 33 से सुखजीत सिंह, 34 से कांता और 35 से सुनील कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, कांग्रेस की सूची में वार्ड 1 से माया स्वामी, 2 से अंजलि गुप्ता, 3 से सुनील कुमार, 4 से पलविंदर सिंह भाटी, 5 से पेमा राम नायक, 6 से विकास वाल्मीकि, 7 से रजनी खोखर, 8 से पूजा खरोड़, 9 से बग्गा सिंह संधू, 10 से रणवीर सिंह भाठ, 11 से निखिता चुघ, 12 से समर्थित, 13 से समर्थित, 14 से समर्थित, 15 से मोनिका गर्ग, 16 से ईश्वर गोदारा, 17 से हेतराम सिंगाठिया, 18 से मुराद खां, 19 से निर्मला गोदारा, 20 से बेअंत सिंह, 21 से कौशल्या गोयर, 22 से करम निशा बानो, 23 से संजू कुमारी सुथार, 24 से दिनेश सेतिया, 25 से रितिका मिड्ढा कामरा, 26 से समर्थित, 27 से प्रिंस मिड्ढा, 28 से सुमन चुघ, 29 से मनु नागपाल, 30 से समर्थित, 31 से मंजूदेवी घोड़ेला, 32 से समर्थित, 33 से सुधीर पूनिया, 34 से प्रेमकांता करीर और 35 से नरेश डांगल को मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस की रणनीति अन्य वार्डों से अलग

कांग्रेस की सूची में वार्ड 12, 13, 14, 26, 30 और 32 में प्रत्याशी के नाम के स्थान पर ‘समर्थित’ दर्ज किया गया है। इसके चलते इन छह वार्डों में कांग्रेस की रणनीति अन्य वार्डों से अलग दिखाई दे रही है। दूसरी ओर बीजेपी ने सभी 35 वार्डों में सीधे अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए हैं। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही अब दोनों दलों के सामने अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में मजबूत करने की चुनौती है।

वार्डवार मुकाबले में कई जगह दोनों दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भी समीकरण प्रभावित कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और नाम वापसी के बाद मुकाबले की अंतिम तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल, दोनों दलों की सूचियों ने अनूपगढ़ के चुनावी मैदान को पूरी तरह तैयार कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग