भीलवाड़ा

ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद 11 हजार केवी लाइन का तार टूटा, जमीन में पड़ा गड्ढा, फैली दहशत

शिवनगर में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद 11 हजार केवी लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया
2 min read
11 thousand kv line wire broken in bhilwara
11 thousand kv line wire broken in bhilwara

भीलवाड़ा।

पुलिस लाइन के पीछे स्थित शिवनगर में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद 11 हजार केवी लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। तार जमीन पर गिरने के बाद उसे बिजली चालू रही। कॉलोनिवासियों ने फोन कर तुरंत बिजली बंद करवाई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार डिस्काम व सिक्योर कंपनी को घरों के उपर झूल रहे विद्युत तारों को दुरुस्त करने के लिए कहा। लेकिन दोनों ने ध्यान नहीं दिया।

तार गिरा उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार लिस लाइन के पीछे स्थित शिवनगर में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद 11 हजार केवी लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिरने से दहशत फैल गई। तार में करंट दौड़ रहा था। जिस जगह तार गिरा उस जगह पर गड्ढा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना देकर तुंरत बिजली बंद करवाई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तार गिरने की घटना से मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए।

क्षेत्रीय पार्षद ललित भाटी ने बताया कि क्षेत्र में कई मकानों के उपर से 11 हजार केवी लाइन गुजर रही है। सिक्योर व डिस्कॉम के अधिकारियों को कहने के बावजूद इन्हें दुुरुस्त नही किया गया है। आज ही हादसा हो गया। तार गिरा उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

चोरी की बिजली से घर रोशन करना पड़ा महंगा

बीगोद के गेता पारोली में चोरी की बिजली से घर रोशन करना मकान मालिक को भारी पड़ गया। एक वर्ष से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात दिखा दी। विद्युत चोरी निरोध पुलिस थाना प्रभारी गोपाल भारती ने बताया अजमेर डिस्कॉम की भीलवाड़ा विजिलेंस टीम ने मई 2017 में गेता पारोली में कैलाश चन्द्र सुथार (34) के मकान की विद्युत व्यवस्था की जांच की। इस दौरान मकान पर एलटी लाइन से सीधे आकुडि़ए डाल कर विद्युत चोरी करने का मामला सामने आया। सतर्कता ने वीसीआर काटते हुए आरोपी पर 4535 रुपए का जुर्माना लगाया, लेकिन आरोपी ने उक्त जुर्माना नहीं चुकाया।

थाना पुलिस ने इस पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन छिपता रहा। गुरुवार को थाना प्रभारी भारती की अगुवाई में दीवान कृष्ण गोपाल पारीक, अर्चला टेलर व शिमला मीणा ने मय टीम गेता पारोली में दबिश दी, यहां से आरोपी को गिफ्तार कर थाने लाया गया। शुक्रवार को उसे एडीजे फस्र्ट कोर्ट में पेश किया गया, यहां न्यायालय ने आरोपी के जुर्माना राशि तय सीमा में चुकाने की शर्त पर उसकी जमानत मंजूर कर ली।

Published on:
14 Jul 2018 09:13 am