भीलवाड़ा

ट्रक में 17 लाख का डोडा चूरा जब्त, चालक गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
17 lakhs of Doda sawdust seized in truck in bhilwara
17 lakhs of Doda sawdust seized in truck in bhilwara

भीलवाड़ा।

पुर थाना पुलिस शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान ट्रक से 17 लाख रुपए का डोडा चूरा बरामद किया। यह मादक पदार्थ ट्रक में बने गुप्त चैम्बर में रखा हुआ था। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि चित्तौडग़ढ़ हाईवे पर पुर ओवरब्रिज के निकट पुर थानाधिकारी अनिल कुमार नाकाबंदी कर रहे थे। चित्तौडग़ढ़ की ओर से आए ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ की गई। ट्रक को थाने लाकर तलाशी लेने पर केबिन के पीछे गुप्त चैम्बर में कट्टों में भरा 575 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया। चालक जाटियावास (जोधपुर) निवासी श्रवण भील को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए डोडा चूरा की कीमत करीब 17 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में चालक ने बताया कि चित्तौडग़ढ़ जिले से मादक पदार्थ ट्रक में भरा गया और जोधपुर ले जाना था। पुलिस सप्लायर के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Updated on:
17 Nov 2018 02:33 am
Published on:
17 Nov 2018 02:32 am