भीलवाड़ा

17 और कोरोना संक्रमित सामने आए

फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की बढऩे लगी संख्याभीलवाड़ा 8, बनेड़ा, हमीरगढ़, करेड़ा व रायपुर में 2-2 जहाजपुर में 1 रोगी

less than 1 minute read
Jul 28, 2020
17 more corona infected surfaced in bhilwara
17 more corona infected surfaced in bhilwara

भीलवाड़ा।
अब टेक्सटाइल उद्योगों के बाहरी श्रमिक भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। सोमवार को तीन अलग-अलग रिपोर्ट में १७ रोगी मिले। भीलवाड़ा ८, बनेड़ा, हमीरगढ़, करेड़ा व रायपुर में २-२ तथा जहाजपुर में एक रोगी मिला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर ५३० हो गई है। ३०९ मरीजों को छुट्टी दी गई। आरआटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि सोमवार सुबह ४, दोपाहर बाद ११ तथा शाम को २ लोगों की सूची जारी की गई।
.............
- शास्त्रीनगर निवासी व्यक्ति के संक्रमित निकलने के बाद उसके परिजन की जांच की गई। संक्रमित की ८२ साल की माता व ३३ वर्षीय पुत्र पॉजिटिव गए।
- बापूनगर निवासी युवक दो दिन पहले झांसी से आया था।
- भीलवाड़ा आदर्श नगर निवासी युवक सर्राफा बाजार में इमिटेशन ज्वैलरी का कार्य करता है।
- हमीरगढ़ स्थित फैक्ट्री में कार्यरत दो मजदूर उत्तरप्रेदश से आए थे। - पुर स्थित कम्पनी में कार्यरत व्यक्ति अलवर से आया था।
- आरसी व्यास कॉलोनी निवासी युवक पूर्व संक्रमित का मित्र है।
- आजादनगर की महिला के ने डॉक्टर की सलाह पर जांच करवाई।
- आजादनगर की वृद्धा संक्रमित के सम्पर्क में आई थी।
- सरेरी स्थित कम्पनी का श्रमिक संक्रमित के सम्पर्क में आया।
- बनेड़ा निवासी के युवक को सर्दी व जुकाम था। संक्रमित युवक पूर्व विधायक का घरेलू नौकर है।
- धूलखेड़ा (रायपुर) निवासी युवक व उसकी पत्नी अहमदाबाद से आए थे।
- जहाजपुर के युवक ने लक्षण होने पर जांच करवाई।
- गोविन्दपुरा (करेड़ा) निवासी युवक व उसका पुत्र सूरत से आने पर जांच करवाई थी।

Updated on:
27 Jul 2020 10:53 pm
Published on:
28 Jul 2020 05:01 am