16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा नगर निगम के पहले महापौर चुनाव में भाजपा ने वार्ड-9 की पार्षद जसवंत कंवर को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने नामांकन नहीं किया, जबकि भाजपा की बागी संतोष कंवर ने निर्दलीय पर्चा भरा है। 70 में से 45 वार्ड जीतने वाली भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।
2 min read
Google source verification
Jaswant Kanwar

Bhilwara: भीलवाड़ा मेयर प्रत्याशी जसवंत कवंर (फोटो-पत्रिका)

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर निगम को पहली महिला महापौर मिलने की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। भाजपा ने वार्ड नंबर 9 से निर्वाचित पार्षद जसवंत कंवर को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से महापौर पद के लिए कोई नामांकन नहीं किया गया। भाजपा की एक बागी पार्षद संतोष कंवर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। ऐसे में महापौर चुनाव में अब मुकाबला भाजपा की जसवंत कंवर और निर्दलीय संतोष कंवर के बीच है।

भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 45 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में 10 सीटें आईं, जबकि 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। महापौर पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 पार्षदों का है। इस लिहाज से भाजपा के पास बहुमत से 9 सीट अधिक हैं। अब 21 सितंबर को निर्वाचित पार्षदों की बैठक में महापौर का चुनाव होगा। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी।

पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं जसवंत

जसवंत कंवर की उम्र 37 वर्ष है और उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन यानी एमए तक पढ़ाई की है। वह गृहिणी हैं और पहली बार नगर निगम चुनाव में उतरीं। वार्ड नंबर 9 से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम में जसवंत कंवर को 2,538 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी खुशबू शर्मा को 373 मत मिले। इस तरह जसवंत कंवर ने 2,165 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। यह भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में सबसे बड़े अंतर वाली जीतों में प्रमुख रही।

राजनीतिक परिवार से जुड़ा संबंध

जसवंत कंवर भाजपा के जिला प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह की पत्नी हैं। भूपेंद्र सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के करीबी माने जाते हैं। जसवंत कंवर के महापौर प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके राजनीतिक और पारिवारिक संबंध भी चर्चा में हैं।

जसवंत कवंर पर 8 लाख का गोल्ड लोन

नामांकन से जुड़े रिकॉर्ड के मुताबिक जसवंत कंवर के बैंक खाते में करीब 12,622 रुपए और उनके पति के खाते में 20,161 रुपए बताए गए हैं। जसवंत कंवर के पास करीब 10 तोला सोना है। उनकी कुल संपत्ति करीब 15.72 लाख रुपए और पति की संपत्ति करीब 4.90 लाख रुपए बताई गई है। गुंदड़ी गांव में उनके पास करीब 10 बिस्वा जमीन है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई गई है।

जसवंत कंवर पर एसबीआई का करीब 8 लाख रुपए का गोल्ड लोन है, जबकि उनके पति के नाम बजाज फाइनेंस का करीब एक लाख रुपए का ऋण दर्ज है। पति के पास क्रेटा कार और पैशन प्रो बाइक होने की जानकारी भी नामांकन रिकॉर्ड में दी गई है।

यह वीडियो भी देखें :

महिला सशक्तिकरण पर फोकस का दावा

जसवंत कंवर ने मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और निर्वाचित पार्षदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिला होने के नाते उनकी प्राथमिकता शहरी क्षेत्र में महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराना होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।

भीलवाड़ा नगर निगम बनने के बाद यह पहला चुनाव है। ऐसे में जसवंत कंवर के महापौर बनने पर वह निगम की पहली महिला महापौर होंगी। हालांकि औपचारिक परिणाम 21 सितंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आएगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग