19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: ब्लैक स्पॉट पर सिस्टम की सुस्ती ने छीना हंसता-खेलता परिवार, अधूरे वादों की भेंट चढ़ीं 3 जिंदगियां

सूरज ढलने से पहले ही रूपाहेली गांव के एक परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। हादसे की खबर रूपाहेली पहुंचते ही चूल्हे ठंडे पड़ गए और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
2 min read
Google source verification
Road Accident-2

मृतक पति-पत्नी और बेटा। फोटो: पत्रिका

भीलवाड़ा। बीगोद क्षेत्र में भीलवाड़ा सड़क मार्ग पर नया गांव के पास शुक्रवार को सूरज ढलने से पहले ही रूपाहेली गांव के एक परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। किसे पता था कि बीगोद की ओर जा रहे भगवान बागरिया (56), उनकी पत्नी देऊ (50) और बेटा रतन (30) की यह यात्रा उनकी आखिरी सांसों का सफर बन जाएगी। तेज रफ्तार कार की टक्कर ने पलभर में एक हंसता-खेलता परिवार मिटा दिया।


पावनधाम के यहां एनएचएआई ने लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए ब्लैक स्पॉट माना और यहां फोरलेन बनाने का निर्णय किया था। फोरलेन बनाने के लिए हाईवे के दोनों ओर जून महीने में ही खुदाई कर मिट्टी और गिट्टी उखाड़ दी थी। लेकिन, इसके बाद काम रुक गया। ऐसे में वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। हादसे की खबर रूपाहेली पहुंचते ही चूल्हे ठंडे पड़ गए और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। दो जनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं तीसरे ने अस्पताल की चौखट पर जिंदगी की डोर छोड़ दी। आरोपी चालक तो दुर्घटना के बाद गाड़ी छोड़ फरार हो गया, लेकिन पीछे छोड़ गया कभी न भरने वाले जख्म।


जिम्मेदारों के दावों के बीच बिखरती सांसें

यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एनएचएआई के अधूरे दावों की खूनी हकीकत है। बीगोद क्षेत्र में भीलवाड़ा सड़क मार्ग स्थित पावनधाम के पास लगातार हो रही मौतों को देखते हुए इसे 'ब्लैक स्पॉट' चिन्हित किया गया था। एनएचएआई ने दो महीने में फोरलेन बनाने का वादा किया और जून में खुदाई कर गिट्टी-मिट्टी पटक दी। लेकिन उसके बाद काम अधूरा में छोड़ दिया गया। सड़क पर बिखरी गिट्टी और अधूरे निर्माण की सजा आज एक पूरे परिवार को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत

शुक्रवार शाम को भी ब्लैक स्पॉट के पास ही हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई। यहां कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार तीनों लोग उछलकर कार के शीशे पर गिरे। सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने बताया- टक्कर के बाद धमाके जैसी आवाज आई। लोगों ने क्षतिग्रस्त बाइक को कार की पीछे वाली सीट पर रख दिया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग