भीलवाड़ा

चुनावों में बंटने के लिए जा रही 30 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
30 lakh rupees of English liquor recovered in bhilwara
30 lakh rupees of English liquor recovered in bhilwara


हमीरगढ़।


विधानसभा चुनावों को देखते हुए की जा रही नाकेबंदी में रविवार को शराब से भरा ट्रक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने ट्रक सहित शराब की 505 पेटी जप्त करते हुए उत्तर प्रदेश के 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है ।यह शराब कपड़ों की गांठाों की आड़ में हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत 30 लाख बताई है । विधानसभा चुनाव को देखते हुए हाईवे पर सघन तलाशी और नाकेबंदी अभियान चलाया जा रहा है। हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुगन सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता स्वरूपगंज तिराहे पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान अजमेर की ओर से आए एक ट्रक को पुलिस ने रोका ।

तलाशी लेने पर उसमें शराब के 505 कर्टन भरे मिले ।पुलिस ने ट्रक सहित शराब जप्त कर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला निवासी इरशाद मेव, इमरान मेव व भीमसेन को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने कबूल किया कि उक्त शराब हरियाणा से ट्रक में लदान की गई और इस शराब को गुजरात ले जाया जाना था ।उधर पुलिस जब्त शराब की कीमत 30 लाख रुपए बताई है।

Updated on:
21 Oct 2018 02:15 pm
Published on:
21 Oct 2018 02:15 pm